सभी पार्टी पुष्कर सिंह धामी को CM बनाने के निर्णय से खुश हैं: भाजपा विधायक धन सिंह रावत
सभी पार्टी पुष्कर सिंह धामी को CM बनाने के निर्णय से खुश हैं: भाजपा विधायक धन सिंह रावत
Share:

देहरादूनः उत्तराखंड के भाजपा विधायक धन सिंह रावत ने हाल ही में कहा है कि, ''आज केवल पुष्कर सिंह धामी शपथ लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कही कोई नाराजगी नहीं है, मुझे नहीं लगता उत्तराखंड में कोई नाराज होगा। सभी पार्टी के निर्णय से खुश हैं।'' जी दरअसल आज पुष्कर सिंह धामी CM बनने की शपथ लेने वाले हैं। ऐसे में उनको नया सीएम चुनने पर पार्टी के विधायकों में नाराजगी होने की खबरों पर धन सिंह रावत ने प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि, 'इस फैसले से उत्तराखंड में हर कोई खुश है। आज ही सीएम (पुष्कर सिंह धामी) लेंगे शपथ।'' वही दूसरी तरफ कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा, ''पुष्कर सिंह धामी को भाजपा ने बागडोर सौंपी है तो निश्चित रूप से कोई अच्छा परिवर्तन दिखाई देगा। पूरी सरकार धामी जी के साथ खड़ी रहेगी। बैठक में चुनाव लड़ने का तरीका तय किया गया है उसी पर हम चलेंगे। केवल सीएम का चेहरा बदला है बाकि सोच भाजपा की है।''

आप सभी को बता दें कि विधानसभा चुनावों से कुछ ही महीने पहले उत्तराखंड में नाटकीय घटनाक्रम में शनिवार को युवा भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया। आज यानी रविवार को वह पद और गोपनीयता की शपथ लेने वाले हैं। इसके लिए शाम 5 बजे का समय तय किया गया है। आपको जानकारी होगी ही कि पुष्कर सिंह धामी से पहले उत्तरकजहद के CM तीरथ सिंह रावत रहे हैं। वही उनके पहले CM का पद त्रिवेंद्र सिंह रावत संभाल रहे थे।

एक बार फिर PM मोदी पर बरसे राहुल गाँधी, कहा- 'वह अपने सभी मित्रों को बचाना चाहते हैं'

अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, वीडियो देख चौंके स्टार्स

रणवीर सिंह के टीवी शो 'The Big Picture' का फर्स्ट प्रोमो आया सामने, जबरदस्त अंदाज में नजर आए एक्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -