2022 में कब-कब है पूर्णिमा, जानिए व्रत क्यों हैं महत्वपूर्ण
2022 में कब-कब है पूर्णिमा, जानिए व्रत क्यों हैं महत्वपूर्ण
Share:

हिंदू धर्म में दो महत्वपूर्ण तिथियां होती है जो हर माह आती है। जी हाँ और इस लिस्ट में पहला नाम पूर्णिमा का है तो दूसरा अमावस्या का। आप सभी को बता दें कि पूर्णिमा (Purnima 2022) के दिन देवताओं को और अमावस्या के दिन पितरों के नाम पर ध्यान पूजा और दान किया जाता है। ऐसे में नए साल यानी 2022 की पहली पूर्णिमा जनवरी माह में 17 जनवरी को आने वाली है। आप सभी को बता दें कि उस समय हिन्दी कैलेंडर का पौष माह का शुक्ल पक्ष होगा, इस पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाता है। साल 2022 की पूर्णिमा में फाल्गुन पूर्णिमा ,बौद्ध पूर्णिमा,गुरु पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा भी शामिल है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं नए साल 2022 की पूर्णिमा व्रत तिथियां।

Purnima 2022 List In Hindi: नए साल 2022 की पूर्णिमा व्रत तिथियां

· 17 जनवरी, दिन: सोमवार: पौष पूर्णिमा

· 16 फरवरी, दिन: बुधवार: माघ पूर्णिमा

· 17 मार्च, दिन: गुरुवार: फाल्गुन पूर्णिमा

· 16 अप्रैल, दिन: शनिवार: चैत्र पूर्णिमा

· 15 मई, दिन: रविवार: वैशाख पूर्णिमा

· 14 जून, दिन: मंगलवार: ज्येष्ठ पूर्णिमा

· 13 जुलाई, दिन: बुधवार: आषाढ़ पूर्णिमा

· 11 अगस्त, दिन: गुरुवार: श्रावण पूर्णिमा

· 10 सितंबर, दिन: शनिवार: भाद्रपद पूर्णिमा

· 09 अक्टूबर, दिन: रविवार: आश्विन पूर्णिमा

· 08 नवंबर, दिन: मंगलवार: कार्तिक पूर्णिमा

· 07 दिसंबर, दिन: बुधवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

पूर्णिमा का व्रत होता है बहुत ही महत्वपूर्ण- जी दरअसल यह वह दिन है जब सुहागिनें व्रत कर अपने सौभाग्य की वृद्धि करती है पति की लंबी आयु के लिये वट, यानि बरगद के पेड़ की उपासना की जाती है। इसी के साथ इस दिन बिल्व पत्र से भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा की जाती है। आप सभी को बता दें कि फाल्गुन की पूर्णिमा पर होलिका दहन तो सावन की पूर्णिमा पर रक्षा बंधन का त्योहार मनाते है। जो प्रेम और सौहार्द्र की भावना जागृत होती है। आप सभी को यह भी बता दें कि इस व्रत को करने से कुंडली का चंद्र दोष खत्म होता है। इसी के साथ और भी बहुत कुछ लाभ मिलते हैं।

इन लोगों को जरूर रखना चाहिए पूर्णिमा व्रत, जानिए क्या होते हैं लाभ

जानिए कब है पौष पूर्णिमा व्रत और इसकी पूजा विधि

जानिए कब से शुरू हो रहा है माघ माह और इस महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहार?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -