घर-घर जाकर बताए सपा की नाकामी व भाजपा की उपलब्धिया : महामंत्री सिंह
घर-घर जाकर बताए सपा की नाकामी व भाजपा की उपलब्धिया : महामंत्री सिंह
Share:

मुरादाबाद ​: महासंपर्क अभियान की समीक्षा के लिए मुरादाबाद पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कांवड़ में डीजे पर प्रतिबंध लगाने पर कहा कि ये सपा सरकार का तुगलकी फरमान है. अब सपा सरकार हिंदुओं को उनके त्यौहार भी नहीं मनाने दे रही है. सिंह ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार केवल एक ही समुदाय के लिए काम कर रही है, जिसे 2017 में उखाड़ फेंकने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से कड़ी मेहनत करनी होगी. उन्होंने सभी सेक्टर प्रमुखों को अपने क्षेत्र में घर - घर तक पहुंचने की हिदायत दी.

सिंह ने कहा कि हमें घर-घर जाकर भाजपा की उपलब्धि एवं सपा सरकार की नाकामियों से लोगों को अवगत करना है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो करोड़ लोगों को सदस्य बनाकर कार्यकर्ताओं ने बड़ा काम किया है. अब जरूरत बस एकजुट होने की है. इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा, महानगर अध्यक्ष रितेश गुप्ता, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, विनोद अग्रवाल, सहित आदि लोग सामिल थे.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -