नुसरत संग 'केयर नी करदा' पर थिरकते नजर आए पंजाबी रैपर हनी सिंह
नुसरत संग 'केयर नी करदा' पर थिरकते नजर आए पंजाबी रैपर हनी सिंह
Share:

यो यो हनी सिंह इन दिनों अपने नए गाने के लिए सुर्ख़ियों में हैं। जी दरअसल बीते दिनों ही उनका एक गाना रिलीज हुआ है जिसका नाम है 'सईयां जी'। इस गाने में हनी सिंह और नुसरत भरूचा दिखाई दे रहे हैं। दोनों के इस गाने को फैन्स खूब प्यार दे रहे हैं। वैसे यह गाना इस समय यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है। अब, इसी बीच यो यो हनी सिंह और नुसरत भरूचा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

 

आप देख सकते हैं इस वीडियो में हनी सिंह और नुसरत अपने सुपरहिट सॉन्ग 'केयर नी करदा' गाने पर जबरदस्त एक्सप्रेशंस देते नजर आ रहे हैं। वैसे इस वीडियो को पंजाबी रैपर हनी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं नुसरत भरूचा पहले तो यो यो हनी सिंह से नाराज नजर आती हैं और कहती हैं 'तू तो मेरी केयर नी करदा।' वहीं इसके बाद दोनों मिलकर रैप गाना शुरू कर देते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा है- 'Our first reel togethaa , Care Ni karda @nushrrattbharuccha Keep pushing #SaiyaanJi#YoYoHoneySingh #YoYo'

वैसे बात करें 'सईयां जी' गाने के बारे में तो इस गाने को हनी ने नेहा कक्क्ड़ संग गाया है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं अगर 'केयर नी करदा' गाने के बारे में बात करें तो इस गाने में नुसरत एक्टर राजकुमार राव संग नजर आईं थीं। फिलहाल हनी और उनका यह वीडियो धमाल मचा रहा है।

मध्य प्रदेश में 3570 पदों पर निकली बंपर भर्ती, देंखे पूरा विवरण

पटियाला सलवार-कमीज में लम्बी चोटी घुमाते नजर आईं उर्वशी रौतेला

बंगाल के साथ-साथ मिशन असम की तैयारी में जुटी राजद, एक ही लक्ष्य- 'भाजपा को रोकना'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -