दिलजीत के बाद कंगना से भिड़ी यह पंजाबी अदाकारा, दी इस बात की चुनौती
दिलजीत के बाद कंगना से भिड़ी यह पंजाबी अदाकारा, दी इस बात की चुनौती
Share:

इस समय केंद्र के कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन चल रहा है। ऐसे में कई पंजाबी स्टार्स हैं जो इस आंदोलन का सपोर्ट कर रहे हैं। इस आंदोलन के लिए किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस लिस्ट में केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी शामिल हैं जो विरोध प्रदर्शन में जुटी हुईं हैं। वैसे अब तक कई पंजाबी स्टार्स ने किसानों का सहयोग किया है और अब इसी लिस्ट में शामिल हुईं हैं पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस जापजी खैरा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Japji Khaira (@thejapjikhaira)

उन्होंने किसान महिलाओं का समर्थन किया है और इसके लिए वह उनके बीच पहुंची। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को एकजुट रहने और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की सलाह दी। इसी के साथ ही किसान महिलाओं के साथ रहते हुए जापजी खैरा ने कंगना रनौत को भी चुनौती दी है। जी हाँ, हाल ही में उन्होंने कहा कि 'यहां आकर दिखाओ और इन महिलाओं से बात करके दिखाओ।' आप देख सकते हैं इस समय जापजी खैरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह किसान महिलाओं के बीच बैठी हुई नजर आ रही हैं।

वहीं वीडियो में वह किसान महिलाओं से बात करते हुए कहती नजर आ रहीं हैं, "हम लोगों पर इल्जाम लग रहे हैं, हमें डिवाइड भी किया गया। लेकिन हमें सब्र और संतोष के साथ ही काम करना है। मेरे सारे बुजुर्गों को, वीरों को और आप लोगों को यही कहूंगी कि अपना साथ बनाए रखो।" वहीं जब इस बीच महिलाओं में कंगना रनौत को लेकर बातें चली तो जापजी खैरा ने कंगना को वहां आने और महिलाओं की बातें सुनने की भी चुनौती दी। आप जानते ही होंगे कंगना इस समय अपने ट्वीट्स के लिए चर्चाओं में हैं जो उन्होंने बीते दिनों किये थे।

तमिलनाडु में चक्रवात निवार ने मचाई थी तबाही, आज नुकसान का जायज़ा लेने जाएगी केंद्र की टीम

प्रसिद्ध होने के लिए लोगों को मारता था यह युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी, अकेले देहरादून में 22 हज़ार के पार पहुंचे पॉजिटिव केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -