हाई कोर्ट में आया अजीबोगरीब केस, पंजाब की महिला बोली- प्रिंस हैरी से शादी कराओ
हाई कोर्ट में आया अजीबोगरीब केस, पंजाब की महिला बोली- प्रिंस हैरी से शादी कराओ
Share:

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा अदालत के सामने एक अजीबोगरीब याचिका आई, जिसमें ब्रिटेन के शाही घराने के प्रिंस हैरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता का कहना था कि प्रिंस हैरी ने उनसे विवाह करने का वादा किया था, जो उन्होंने निभाया नहीं। इसके साथ ही याचिकाकर्ता ने प्रिंस हैरी के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी करने की मांग की थी।

हालांकि, इस पर सुनवाई करते वक़्त पंजाब-हरियाणा अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता खुली आंखों से ख्वाब देख रही है। हैरानी की बात है कि याचिकाकर्ता एक वकील हैं, जो खुद अपना मुकदमा लड़ने के लिए अदालत पहुंची थीं। कोर्ट ने विशेष आवेदन पर कोर्ट की प्रत्यक्ष सुनवाई को स्वीकृति दी थी। याचिकाकर्ता ने याचिका में ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी करने की मांग की थी, ताकि शादी में और देरी न हो। मीडिया के अनुसार, याचिकाकर्ता ने अदालत में कुछ ईमेल भी दिखाए, जो उनके अनुसार, उन्हें प्रिंस हैरी ने भेजे थे और शादी का वादा किया था।

हालांकि, जब अदालत ने यह पूछा कि क्या याचिकाकर्ता कभी ब्रिटेन गई थी, तो इसका जवाब नहीं में मिला। याचिकाकर्ता ने कहा कि केवल सोशल मीडिया के माध्यम से ही उनकी प्रिंस हैरी से बात हुई थी। याचिका खारिज करते हुए न्यायमूर्ति अरविंद सिंह सांगवान ने कहा कि, 'यह कोई छिपा तथ्य नहीं कि फेसबुक, ट्विटर जैसी सोशल मीडिया साइटों पर फेक आईडी बनाई जाती हैं। यह संभव है कि यह प्रिंस हैरी पंजाब के किसी गांव में बैठा हो और अपने लिए कुछ बेहतर खोज रहा हो।'

बाजार: आज होगी स्टॉक पर नज़र

30 अप्रैल को NSE और BSE से हटा दिए जाएंगे प्रभात डेयरी के शेयर

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां इस वित्त वर्ष में 10 गुना बढ़ सकती हैं: ICRA

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -