पंजाब में कांग्रेस की हालत के लिए दो नेता जिम्मेदार, कांग्रेसी सांसद का आरोप
पंजाब में कांग्रेस की हालत के लिए दो नेता जिम्मेदार, कांग्रेसी सांसद का आरोप
Share:

चंडीगढ़: पंजाब में मतगणना के बीच ही कांग्रेस में बवाल देखने के लिए मिल रहा है। आपको बता दें कि इस बीच खडूर साहिब से कांग्रेसी सांसद जसबीर डिंपा ने सीधे पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी और स्क्रीनिंग कमेटी चेयरमैन अजय माकन पर हमला बोल दिया है। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने कहा कि, 'पंजाब में कांग्रेस की हालत के लिए यही दोनों नेता जिम्मेदार हैं।

सांसद ने दोनों पर नोट के बदले टिकट देने का गंभीर आरोप लगा दिया।' इसी के साथ डिंपा ने कहा कि, '3 महीने पहले तक कांग्रेस पंजाब में चुनाव जीत रही थी। इसके बाद हरीश चौधरी और अजय माकन की टिकट बंटवारे में एंट्री हुई। जिसके बाद पंजाब में कांग्रेस बर्बाद हो गई। इन लोगों ने जेब में नोट डाले और विरोधी वोट ले गए।'

इसके अलावा डिंपा ने यह भी कहा कि, 'अंदरुनी लड़ाई, अनुशासनहीनता, टिकट के बदले नोट, वर्करों के दूर होने के साथ नेताओं के अहंकार ने पंजाब में कांग्रेस को बर्बाद कर दिया। कांग्रेस हाईकमान को टिकट अलॉटमेंट को रिव्यू करना चाहिए। इसके लिए जिम्मेदारी फिक्स होनी चाहिए। उन नेताओं की जवाबदेही तय होनी चाहिए, जिन्होंने कैश के बदले टिकट ली। जिससे मैरिट और जीतने की क्षमता वाले ईमानदार और वफादार मेहनती वर्करों को नजरअंदाज किया गया।'

मऊ सदर सीट से बाहुबली मुख़्तार अंसारी के बेटे अब्बास पीछे, भाजपा के अशोक सिंह को बढ़त

यूक्रेन ने चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आपात स्थिति की सूचना दी

ज़ेलेंस्की ने यूरोपीय लोगों से रूस के खिलाफ एक मजबूत रुख अपनाने का आग्रह किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -