Video: लुधियाना कोर्ट में भीषण बम ब्लास्ट, 2 की मौत, कई घायल.. छत तक पहुंचे खून के छींटे
Video: लुधियाना कोर्ट में भीषण बम ब्लास्ट, 2 की मौत, कई घायल.. छत तक पहुंचे खून के छींटे
Share:

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना जिले में ब्लास्ट होने की खबर सामने आ रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लुधियाना कोर्ट में हुए इस ब्लास्ट में 2 लोगों की जान चली गई है और कुछ अन्य जख्मी बताए जा रहे हैं। सामने आई पहली तस्वीर से साफ है कि अदालत की इमारत को भी इस धमाके से नुकसान पहुंचा है।

 

यह ब्लास्ट इतना भीषण था कि आसपास मौजूद इमारतों के कांच तक टूट गए। ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किसने और क्यों किया। आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा भी हो सकता है। हालांकि स्थानीय लोग इसे बम ब्लास्ट करार दे रहे हैं और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

बता दें कि यह ब्लास्ट कोर्ट की तीसरी मंजिल पर हुआ है। धमाका इतना भीषण था कि घायलों के खून के छींटे छत तक पहुंच गए। यह अदालत 6 मंजिला इमारत की है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, यह बम धमाका है। हालाँकि, इस दर्दनाक हादसे में मामूली राहत बस इस बात से है की वकीलों की हड़ताल होने के कारण कोर्ट परिसर में अधिक भीड़ नहीं थी, वरना जानमाल का और अधिक नुकसान हो सकता था।

यूरोपोल में शामिल होने वाला दक्षिण कोरिया दसवां गैर-यूरोपीय देश बना

आंध्र प्रदेश में ओमिक्रॉन के दूसरे मामले की पुष्टि

दुकान पर मेडल टांगकर चाय बेचने को मजबूर हुआ नेशनल तैराक, नहीं मिली सरकार से कोई मदद

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -