पंजाब रोडवेज की बस से टकराई सिद्धू की ताजपोशी में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस, 5 की मौत
पंजाब रोडवेज की बस से टकराई सिद्धू की ताजपोशी में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस, 5 की मौत
Share:

नई दिल्ली: बीते कुछ समय से देश में सियासी हलचल काफी बढ़ है इस बीच एक दुखद खबर सामने आई है जिसमे मोगा-अमृतसर के मेन हाइवे के समीप शुक्रवार प्रातः दो बसों की खतरनाक टक्‍कर में तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत हो गई, जबकि लगभग 50 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दुर्घटना लुहारा गांव के समीप हुई है। दुर्घटना का शिकार हुई बसों में से एक बस नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी के समारोह में जा रही थी।

वही ओवरटेक करते हुए यह दुर्घटना हुई है। साथ ही ऐसा बताया जा रहा है कि एक निजी बस, रोडवेज की बस को ओवरटेक कर रही थी। तभी निजी बस बेकाबू हो गई तथा दोनों बसों में खतरनाक टक्‍कर हो गई। इस दुर्घटना में कई व्यक्ति गंभीर तौर पर घायल भी हुए हैं। जिन्‍हें फरीदकोट के श्री गुरु गोविंद सिंह हॉस्पिटल तथा मोगा के सिविल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

इसके साथ ही इस दुर्घटना पर प्रदेश के सीएम अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करके दुख व्यक्त किया है। उन्‍होंने बताया, ‘मोगा जिले में बस हादसे के बारे में जानकर दुख हुआ जिसमें 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मृत्यु हो गई तथा कई व्यक्ति घायल हो गए। डीसी मोगा को सभी घायलों को तत्काल पूरा उपचार प्रदान कराने तथा सरकार को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।’

Ind Vs Sl: तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया में होंगे बड़े बदलाव, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौक़ा

जल्द सीएम पद से हट सकते है येदियुरप्‍पा? जानिए कौन होगा नया सीएम

T 20 वर्ल्ड कप के 'फाइनल' में पाकिस्तान से हारेगा भारत, इस दिग्गज क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -