मतगणना में ड्यूटी करने आया था पंजाब पुलिस का जवान, अचानक बिगड़ी तबियत और फिर....
मतगणना में ड्यूटी करने आया था पंजाब पुलिस का जवान, अचानक बिगड़ी तबियत और फिर....
Share:

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मतगणना में ड्यूटी करने आए पंजाब पुलिस के एक जवान की अचानक तबीयत खराब होने से मृत्यु हो गई है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया है कि पंजाब के फरीदकोट से मतगणना के दौरान ड्यूटी पर आए पुलिस जवान गुरमीत सिंह की शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। 

उन्होंने बताया कि जवान को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बारे में पंजाब पुलिस के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि हाथरस के स्थानीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतगणना के दौरान पंजाब पुलिस के जवान तैनात किए गए थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लोकसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती 23 मई को की गई थी। 23 मई सुबह 8 बजे से मतगणना आरंभ होने के बाद यह 24 मई देर शाम तक चलती रही। अधिकारियों का मानना है कि मतगणना के कार्य का अधिक दवाब होने की वजह से पंजाब पुलिस के जवान की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। फिलहाल जवान के घर में मातम पसरा हुआ है और सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

जेवराती मांग बढ़ने से सोना चमका तो वही चांदी में नजर आई बढ़त

भिलाई इस्पात संयंत्र में आग लगने से हुआ करोड़ों का नुकसान

चमकहीन गेहूं की फसल के समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए केंद्र सरकार ने दी अनुमति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -