दिहाड़ी मांग रहे किसानों-मजदूरों को पंजाब पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, सामने आया Video
दिहाड़ी मांग रहे किसानों-मजदूरों को पंजाब पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, सामने आया Video
Share:

अमृतसर: पंजाब के संगरूर में राज्य की भगवंत मान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे मजदूर यूनियन के लोगों और किसानों पर पंजाब पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यूनियन के लोग और किसान अपनी माँगों के लेकर प्रदर्शन करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान के आवास की तरफ बढ़ रहे थे। वे सीएम आवास तक पहुँच पाते, इससे पहले ही पुलिस ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना में कुछ मजदूरों के जख्मी होने की खबर है। बता दें कि प्रदर्शन कर रहे किसानों और मजदूरों की सरकार से कई माँगे हैं। 

 

प्रदर्शनकारी पक्का रोजगार, न्यूनतम दैनिक मजदूरी में वृद्धि और रहने व मकान बनाने के लिए प्लॉट की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शानकारियों का कहना है कि मनरेगा और खेतों में काम करने पर उन्हें हर दिन की दिहाड़ी नहीं मिलती। मजदूर संगठन के लोग CM आवास वाली कॉलोनी के गेट के आगे धरने पर बैठे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मजदूर संगठन के लोग पहले पटियाला बाईपास पर इकठ्ठा हुए, उसके बाद CM आवास की तरफ बढ़ने लगे, जहाँ पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजना शुरू कर दी, जिससे कई मजदूर-किसान जख्मी हो गए। वहीं मामले में SSP संगरूर सुरिंदर लांबा का कहना है कि कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया और विरोध शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। हालाँकि, सामने आए वीडियो में पंजाब पुलिस, किसानों-मजदूरों पर लाठियां बरसाते हुए साफ दिखाई दे रही है। 

 

उन्होंने कहा है कि प्रदर्शनकारियों के एक आक्रामक गुट के साथ हाथापाई हुई, मगर, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। उन्होंने बताया है कि प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों की माँगों का संज्ञान लिया है। बता दें कि 2020-21 में कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन में दिल्ली की AAP सरकार ने बढ़-चढ़ कर प्रदर्शनकारियों का साथ दिया था। लेकिन आज जब, उसी पंजाब के किसान-मजदूर अपनी माँगों को लेकर उसी AAP सरकार के पास पहुँचे हैं, तो उनका स्वागत लाठी से किया जा रहा है। वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए AAP के उम्मीदवारों के लिए वोट माँग रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सीएम मान के संगरूर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अडानी आए, रवीश गए.., NDTV से दिया इस्तीफा

'हां मैंने की श्रद्धा की हत्या और मुझे कोई अफ़सोस नहीं', आफताब ने कुबूला अपना जुर्म

इस्लामिक स्टेट का आका अबू हसन मारा गया, संगठन बोला – अल्लाह के दुश्मनों से लड़ते हुए मरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -