क्रूरता की इन्तेहाँ! दो महिलाओं ने कुत्ते को स्कूटी के पीछे बांधकर दूर तक घसीटा, मूक जानवर की मौत
क्रूरता की इन्तेहाँ! दो महिलाओं ने कुत्ते को स्कूटी के पीछे बांधकर दूर तक घसीटा, मूक जानवर की मौत
Share:

पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले में एक महीने के दौरान दूसरी बार बेजुबान के साथ बर्बरता का मामला प्रकाश में आया है। पातड़ां में कुत्ते को गोली मारने की घटना के बाद अब थाना सिविल लाइन के अंतर्गत आने वाले न्यू सेंच्युरी एनक्लेव में दो महिलाओं ने अपनी स्कूटी के पीछे रस्सी से कुत्ते को बांध कर बुरी तरह घसीटा। इस क्रूर घटना के दौरान कुत्ते की मौत हो गई है।

पुलिस ने एक NGO कार्यकर्ता की शिकायत पर दोनों अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक आरोपी महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। NGO कार्यकर्ता सुषमा सिंह राठौर निवासी दर्शना कालोनी ने पुलिस में शिकायत दी है। 20 जून को शाम लगभग सवा छह बजे उन्हें सूचना मिली कि दो अज्ञात महिलाएं न्यू सेंच्युरी एनक्लेव के पास अपनी स्कूटी के पीछे एक कुत्ते को रस्सी से बांध कर घसीट रही हैं। जब शिकायतकर्ता अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंची और अज्ञात महिलाओं को रोकने लगी, तो इसी बीच लोगों की भीड़ जमा होते देख आरोपी महिलाएं कुत्ते की रस्सी खोलकर मौके से भाग निकलीं। 

बाद में उपचार के दौरान कुत्ते की मौत हो गई है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि इससे पहले पटियाला के ही थाना अर्बन एस्टेट में एक युवक द्वारा गली में सो रहे कुत्ते पर गाड़ी चढ़ा देने का मामला प्रकाश में आ चुका है।

राहत! पेट्रोल-डीजल को लेकर आई अच्छी खबर, जानिए आज का दाम

2021 टी20 वर्ल्ड कप पर हुआ बड़ा ऐलान, भारत नहीं बल्कि यहां होंगे टूर्नामेंट

सीनियर सिटिजंस के लिए अच्छी खबर! बैंक ने बढ़ाई स्पेशल FD स्कीम खोलने की डेडलाइन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -