पंजाब में पंचायत चुनाव आज, शाम तक आएंगे नतीजे
पंजाब में पंचायत चुनाव आज, शाम तक आएंगे नतीजे
Share:

अमृतसर : राज्य में 13276 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच के पदों के लिए आज मतदान हो रहा है। आज शाम तक ही सभी पंचायतों के नतीजों घोषित कर दिए जांएगे। वहीं मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। प्रदेश भर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस को मुस्तैद किया गया है। जानकारी के मुताबिक़ आज दिन भर राज्य के सभी गांवों में शराब के ठेके बंद रखे जाएंगे। गांवों के अंदर शराब पीने या पिलाने पर पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा हथियार लेकर चलने पर पूरी तरह पाबंदी है।

नए साल में कुक को मिलेगा यह ख़ास अवार्ड

चुनाव ड्यूटी पर तैनात है हजारो कर्मचारी 

राज्य चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी अनुसार 13276 सरपंचों और 214714 पंचों के लिए चुनाव हो रहा है। इनमें से सरपंच पदों पर 4363 और पंच पदों पर 46754 प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं। लेकिन इनके चुने जाने का विधिवत एलान बाकी चुनाव नतीजों के साथ किया जाएगा। आयोग ने बताया राज्य में कुल 12787395 वोटर हैं। इनमें से 6688245 पुरुष और 6066245 महिला वोटर हैं। इसके अलावा 97 थर्ड जेंडर वोटर हैं। 

टेस्ट सीरीज: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया को 131 रनों से रौंदा

वही पुरे प्रदेश में आयोग ने मतदान के लिए 17268 बूथों की स्थापना की है और 86340 कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया है गौरतलब है की तीन राज्यों के बाद अब सभी की नजर इन्ही चुनावो पर टीकी है. 

भारत जीत से महज तीन विकेट दूर

विदेशी धरती पर शमी ने बनाया यह रिकार्ड

पीबीएल 4 : अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स ने बेंगलुरू रैपटर्स को दी 4-3 से मात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -