पंजाब: सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, तनख्वाह में 15 फीसदी इजाफा
पंजाब: सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, तनख्वाह में 15 फीसदी इजाफा
Share:

चंडीगढ़: पंजाब के नए CM चरणजीत सिंह चन्नी ने जैसे ही पंजाब की बागडोर अपने हाथ में ली है वह एक के बाद एक नए एलान कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। जी दरअसल उन्होंने राज्य के सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह में 15 फीसदी का इजाफा किया है। मिली जानकारी के तहत कांग्रेस के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सीएम पद की शपथ लेते ही इस फैसले की घोषणा की है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि पंजाब की नई सरकार ने जनहित में कई फैसले लेने का ऐलान किया है।

इस लिस्ट में गरीबों और किसानों के बिजली और पानी बिल की माफी शामिल है। खबरें हैं कि इस बाबत कैबिनेट में फैसले लिए जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ CM चन्नी ने कहा कि 'जिनके बिजली बिल कनेक्शन कटे हैं उन्हें बहाल किया जाएगा।' आप सभी को यह भी जानकारी दे दें कि राज्य सरकार जनहित के कई और फैसले लेने वाली है। इसी सिलसिले में सबसे पहले राज्य के सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 15 फीसदी का इजाफा किया गया है। वहीं पंजाब वित्त विभाग के द्वारा जो आदेश जारी हुआ है उसके मुताबिक़ ये वृद्धि बेसिक वेतन और 113 प्रतिशत महंगाई भत्ते पर आधारित होगा।

वहीं दूसरी तरफ CM चरणजीत सिंह चन्नी ने अधिकारियों और सरकारी स्टाफ को 9 बजे ऑफिस पहुंचने को कहा है। इसी के साथ उन्होंने कहा है कि वे प्राथमिकता के आधार पर लोगों की परेशानियां दूर करें। आपको जानकारी हो तो पंजाब कैबिनेट ने पिछले महीने ही सरकारी कर्मचारियों के मूल वेतन में 15 फीसदी वृद्धि की घोषणा की थी। इसी के साथ ही राज्य सरकार ने कर्मचारयों के कुछ भत्तों को भी फिर से चालू करने का फैसला किया था। उस समय कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्य के सीएम थे हालाँकि वह इस फैसले को लागू नहीं कर पाए थे।

विश्व अल्जाइमर दिवस: चीज़ें रखकर भूल जाने की बीमारी कहीं आपको भी तो नहीं...

आज कब है शुभ मुहूर्त और राहुकाल, यहाँ जानिए पंचांग

सेंसेक्स में आई इतने अंको की गिरावट, जानिए क्या रहा निफ़्टी का हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -