पंजाब में बढ़ते कोरोना से हड़कंप, 31 मार्च तक सभी स्कूल बंद, हर शनिवार होगा ये काम
पंजाब में बढ़ते कोरोना से हड़कंप, 31 मार्च तक सभी स्कूल बंद, हर शनिवार होगा ये काम
Share:

अमरिंदर: पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने स्कूलों को 31 मार्च तक बंद रखने का ऐलान किया है। कोरोना की स्थिति पर मुख्यमंत्री अमरिंदर की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही सिनेमाघरों और शॉपिंग मॉल में भी लोगों के आवागमन को सीमित कर दिया गया है। सिनेमा घरों में दर्शकों की तादाद 50 फीसदी रहेगी और शॉपिंग मॉल में एक ही समय में 100 से अधिक लोगों को एंट्री नहीं दी जाएगी।

इसके साथ ही अगले हफ्ते से हर शनिवार को सुबह 11 से 12 बजे तक कोविड की वजह से जान गंवाने वालों की याद में एक घंटे मौन रखा जाएगा। इस दौरान सड़कों पर वाहनों का आवागमन रोक दिया जाएगा। राज्य में कोरोना के चलते हालात विकट होते जा रहे हैं। पंजाब में कोरोना की वजह से गुरुवार को 32 मरीजों की मौत हो गई, जबकि बीते 24 घंटे में 2387 नए केस दर्ज किए गए हैं। राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल तादाद 6204 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में इस वक़्त कोरोना के 14366 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 274 मरीज ऑक्सीजन और 21 वेंटिलेटर पर हैं। 

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसके बाद बादल निवास के एक रसोइए और उनके बेटे सहित पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के केयर टेकर में कोरोना पाया गया है। 

इंडोनेशिया ने म्यांमार संकट पर आसियान शिखर सम्मेलन का किया आह्वान

तमिलनाडु चुनाव: 'अगर जीते तो लागू नहीं होने देंगे कृषि कानून...', कमल हासन ने जारी किया घोषणापत्र

सामिया सुलुहू हसन ने तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -