पंजाब चुनाव: नवजोत सिद्धू की बेटी ने खाई है कसम, अगर 'गुरु' हार गए तो क्या होगा ?
पंजाब चुनाव: नवजोत सिद्धू की बेटी ने खाई है कसम, अगर 'गुरु' हार गए तो क्या होगा ?
Share:

अमृतसर: पांचों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला 10 मार्च को हो जाएगा। लेकिन चुनावी नतीजों से एक दिन पहले सामने आए एग्जिट पोल में कांग्रेस पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपनी सीट से हारते हुए नज़र आ रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो कांग्रेस में सिद्धू का सियासी भविष्य क्या होगा? दरअसल, चुनाव से पहले सिद्धू की बेटी राबिया ने भी अपने पिता की विधानसभा क्षेत्र का दौरा करके कसम खाई थी कि जब तक पापा जीत नहीं जाते वो शादी नहीं करेंगी।

बता दें कि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। बीते कुछ महीनों से विधानसभा चुनाव में जीत के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे नेताओं की किस्मत का फैसला होने में अब कुछ ही समय बचा है। उत्तर प्रदेश के बाद पूरे देश की निगाहें पंजाब चुनाव पर हैं। हालांकि पंजाब में एग्जिट पोल, आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा कर रहे हों, मगर लोगों की नजरें अमृतसर ईस्ट पर होने वाले चुनाव पर होंगी। यहां कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू मैदान में हैं। उनके खिलाफ शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मैदान में हैं। इसी सीट से AAP की जीवन जीत कौर भी चुनाव लड़ रही हैं। एग्जिट पोल की मानें तो इस सीट पर सिद्धू को शिकस्त मिल रही है। 

एक एग्जिट पोल के अनुसार, अमृतसर ईस्ट सीट पर सबसे बड़ा उलटफेर होने वाला है। सर्वे में दावा किया गया है कि इस सीट पर न सिद्धू जीत रहे हैं और न ही मजीठिया। यह सीट AAP उम्मीदवार जीवन जीत कौर को मिल रही है। यदि ऐसा होता है तो सिद्धू के लिए पंजाब कांग्रेस की राह मुश्किल होने वाली है।

गोवा में रिजल्ट से पहले शुरू हुई रिसोर्ट पॉलिटिक्स, कांग्रेस ने बंद किए अपने उम्मीदवार

मायावती का 'भाई-भतीजावाद'! आनंद कुमार को 'राष्ट्रीय उपाध्यक्ष' तो आकाश को दिया नेशनल को-ऑर्डिनेटर का पद

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अमित शाह ने महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -