पंजाब चुनाव: शाम 6 बजे के बाद भी प्रचार करते रहे चन्नी और मुसेवाला, दर्ज हुआ आचार समिति उल्लंघन का केस
पंजाब चुनाव: शाम 6 बजे के बाद भी प्रचार करते रहे चन्नी और मुसेवाला, दर्ज हुआ आचार समिति उल्लंघन का केस
Share:

अमृतसर: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस प्रत्याशी शुभदीप सिंह (सिद्धू मूसेवाला) के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के चलते केस दर्ज हुआ है। दोनों कांग्रेस नेता मानसा में शुक्रवार शाम छह बजे प्रचार की समय सीमा के बाद भी प्रचार कर रहे थे। सिटी-1 मानसा पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत केस दर्ज किया गया है।

मूसेवाला के लिए घर-घर जाकर प्रचार करने के चलते सीएम चन्नी शुक्रवार शाम को मानसा पहुंचे थे। FIR के मुताबिक, मानसा से आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी डॉ विजय सिंगला ने चुनाव पर्यवेक्षक सीके यादव को शिकायत दी, जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उड़न दस्ते की टीम (FST) द्वारा स्पॉट वेरिफिकेशन के बाद, निर्वाचन अधिकारियों ने पाया कि चन्नी मनसा के वोटर नहीं थे और उन्होंने एक अन्य निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार की आचार संहिता का उल्लंघन किया है। मूसेवाला 400 से ज्यादा समर्थकों के साथ प्रचार कर रहे थे, जो परमिशन लिमिट से अधिक है।

वहीं, मानसा के सरदुलगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी बिक्रम सिंह मोफर पर शुक्रवार को बिना इजाजत के रोड शो करने का केस दर्ज किया गया था। मोफर के खिलाफ झुनीर पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 188 और 171-एफ (चुनाव में अनुचित प्रभाव या पहचान) के तहत FIR दर्ज हुई है।

'स्वास्तिक' भी नहीं पहचान पाई 'राजद', नाजियों का प्रतीक बताकर कह डाली ये बात

केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक बताने वाले कुमार विश्वास ने छोड़ा नया 'ट्वीट बम'

'इमरजेंसी के दौरान मैं छिपने के लिए सिख पगड़ी पहना करता था..', सिख नेताओं से बोले पीएम मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -