पंजाब में घमासान पर बोले सिब्बल- 'क्या ये हो पाएगा?'
पंजाब में घमासान पर बोले सिब्बल- 'क्या ये हो पाएगा?'
Share:

चंडीगढ़: पंजाब में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? यह सवाल इस समय सभी के मन में है और इसका फैसला आज कांग्रेस आलाकमान करने वाली है। आप सभी को बता दें कि पार्टी के नेताओं ने कहा है कि, 'अगले कुछ घंटों में पार्टी नए मुख्यमंत्री के नाम का आधिकारिक ऐलान कर देगी।' वहीं आज पंजाब कांग्रेस के विधायक दल की जो बैठक होने वाली थी उसे भी रद्द कर दिया गया है। जी दरअसल पहले यह बताया गया था कि आज विधायक दल की बैठक के बाद सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। आप सभी को बता दें कि प्रदेश में पार्टी के अंदर खलबली मची है और इन सभी के बीच कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर निशाना साधा है।

 

हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया है और इस ट्वीट में उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े किए हैं। जी दरअसल उन्होंने इस बात की ओर इशारा किया कि 'क्या पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ये बदलाव जरूरी था। क्या ये पार्टी के पक्ष में जाएगा या फिर खिलाफ जाएगा।' आप देख सकते हैं उन्होंने ट्वीट में लिखा है, ‘मुख्यमंत्री बदले। उत्तराखंड, गुजरात, पंजाब। पुरानी कहावत है, समय रहते संभलने से बड़ी आफत टलती है। क्या ये हो पाएगा?’

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेताओं के बयान पर भाजपा नेताओं ने भी चुटकी लेना शुरू कर दिया है। जी दरअसल भारतीय जनता पार्टी की नेता शाजिया इल्‍मी ने सिब्‍बल के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘शायद आपकी पार्टी (कांग्रेस) में टांके लगाने के लिए टेलर स्विफ्ट की जरूरत है!’ वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता और लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने कुछ पुरानी तस्वीरों को अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा ‘यह थी कांग्रेस!’ वहीं इसके बाद तिवारी ने एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘एकला चलो रे में ही शान है।’

नदी में गिरी कार, सभी सवार लापता

पंजाब: अंबिका सोनी ने ठुकराया CM पद, सिद्धू बोले- 'हमे बना दो'!

आज मिल जाएगा पंजाब को अपना नया मुखिया: अंबिका सोनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -