अगर दम है तो CM केजरीवाल मेरे सवालों के जवाब दें': नवजोत सिंह सिद्धू
अगर दम है तो CM केजरीवाल मेरे सवालों के जवाब दें': नवजोत सिंह सिद्धू
Share:

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू इस समय दिल्ली में सीएम आवास के बाहर ग्रेस्ट टीचरों के धरना स्थल पर बैठे हैं। यहाँ दिल्ली सरकार के ग्रेस्ट टीचर परमानेंट जॉब को लेकर CM अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर धरना दे रहे हैं। इसी बीच यहाँ नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे हैं। आपको बता दें कि वह पंजाब में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल राज्य सरकार के खिलाफ धरने में शामिल हुए थे। अब उनके इस कदम को उनका पलटवार माना जा रहा है।

आप सभी को बता दें कि कांग्रेस अब दिल्ली के गेस्ट टीचरों के धरने में शामिल होकर अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में ही घेरने की कोशिश कर रही है। हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी है कि 'अगर दम है तो उनके सवालों के जवाब दें।' बीते दिनों ही कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इससे पहले चुनावी वादों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि, 'जो लोग शीशे के घरों में रहते हैं उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए।'

इसी के साथ सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के पंजाब में सत्ता में आने पर 18 वर्ष से अधिक उम्र की प्रत्येक महिला को हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक मदद देने के केजरीवाल के वादे को ‘लॉलीपॉप’ करार देते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक से सवाल किया कि, 'दिल्ली में कितनी महिलाओं को यह राशि प्रदान की जा रही है।' इसी के साथ उन्होंने सवाल किया, 'उन्होंने दिल्ली में शिक्षकों के लिए कितनी नौकरियां उपलब्ध कराई हैं।' जी दरअसल, बीते दिनों ही केजरीवाल ने कहा था कि पंजाब में आप के सत्ता में आने पर अनुबंधित शिक्षकों को नियमित कर दिया जाएगा।

ASI पर युवती ने लगाया सगीन इलज़ाम, जानिए क्या है पूरा मामला

IIT गांधीनगर ने इन पदों पर निकाली भर्तियां, जल्द करें आवेदन

अजब-गजब! भूत ने डाली थी 12 लाख की डकैती, पूछताछ में हुआ हैरतअंगेज खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -