पंजाब के मुख्यमंत्री पर भड़के AAP के नेता राघव चड्ढा, बताया 'भाजपा का एजेंट'
पंजाब के मुख्यमंत्री पर भड़के AAP के नेता राघव चड्ढा, बताया 'भाजपा का एजेंट'
Share:

चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा ने बीते शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को घेरा है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है अमरिंदर सिंह 'भाजपा के एजेंट' की तरह व्यवहार करते हैं। उन्हें भगवा पार्टी में आधिकारिक रूप से शामिल हो जाना चाहिए।

केवल यही नहीं बल्कि राघव चड्ढा ने यह भी आरोप लगाया कि, 'पंजाब के मुख्यमंत्री 'असहाय' हैं और ईडी जांच से जूझ रहे अपने बेटे को 'बचाने' के लिए 'केंद्र को खुश करने के लिए बाध्य' कर रहे हैं।' इसके अलावा उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यह भी कहा- " पंजाब मुख्यमंत्री भाजपा एजेंट की तरह व्यवहार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से मेरी स्पष्ट सलाह है कि आप औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हों। मेरी आपसे सलाह है कि आप आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हों। फिर ईडी, सीबीआई जांच के तहत आपके रिश्तेदारों के खिलाफ सभी मामले दफन हो जाएंगे। "

आगे उन्होंने यह भी कहा कि, "और फिर आप भी भाजपा के लिए खुलकर काम कर सकते हैं।"

कंगना रनौत ने की सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, मिलकर बोलीं- ‘अब पता चला उन्हें मामा जी क्यों कहते हैं’

जनसंपर्क मंत्रालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का हुआ प्रमोशन

किसान मर रहा है और भाजपा लगातार झूठ बोल रही है: अखिलेश यादव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -