गुरूग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर पंजाब बंद का आह्वान
गुरूग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर पंजाब बंद का आह्वान
Share:

फरीदकोट : गुरूग्रंथ साहिब की बेअदवी के विरोध में धरने पर बैठे सिख जत्थेबंदी उग्र हो उठे। उन्होंने पंजाब बंद के चलते राज्य के कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। बंद के कारण राज्य के कई जिलों में स्कूल व काॅलेज बंद करवा दिए गए हैं। कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन और उग्र आंदोलन को देखते हुए स्कूल और काॅलेजों में पहले से ही छुट्टी घोषित कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार सिख जत्थेबंदियों द्वारा श्री गुरूग्रंथ साहिब के अपमान को लेकर धरना दिया जा रहा था। मगर पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को क्षेत्र से हटा दिया। जिसके बाद वे उग्र हो उठे। इस दौरान पथराव और आगजनी की घटना हो गई।

यही नहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वज्र वाहन का और लाठी चार्ज का उपयोग किया। मगर इसके बाद आज विवाद और बढ़ गया है। जिसे लेकर जत्थेबंदियों ने पंजाब राज्य में बंद का आह्वान किया है। बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है। सुबह से ही शैक्षणिक संस्थाओं के परिसर सूने पड़े रहे तो दुकानों के शटर नहीं खुले। सिख समाज पर पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी और लाठीचार्ज का विरोध किया गया है। संत समाज और सिख जत्थेबंदियों द्वारा शांतिपूर्ण पंजाब बंद का आह्वान किया गया।

कल हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से भी अधिक लोग घायल हो गए। इस तरह की घटना के बाद लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया। दर्जनों वाहनों को आग के हवाले कर दिया। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हिंसा फैलाने को एक साजिश बताया है। उनका कहना है कि शांति को प्रभावित किया जा रहा है और राज्य में अस्थिरता लाने की कोशिश हो रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -