पंजाब में पंजाबियों को आरक्षण ? चुनाव से पहले बड़ा दांव खेलने की तैयारी में कांग्रेस
पंजाब में पंजाबियों को आरक्षण ? चुनाव से पहले बड़ा दांव खेलने की तैयारी में कांग्रेस
Share:

चंडीगढ़: पंजाब की कांग्रेस सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात देने जा रही है। चन्‍नी सरकार पंजाब में सभी नौकरियां राज्य के युवाओं काे ही देने का कानून लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सरकार विशेष आरक्षण नीति बना रही है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि हरियाणा की तर्ज पर पंजाब में रोजगार के लिए पंजाबियों को तरजीह दी जाएगी।

बता दें कि पंजाब में वर्ष 2022 की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में चन्नी सरकार बड़े-बड़े लोकलुभावन फैसले ले रही है। राज्य सरकार पहले ही बिजली दरों में कटौती कर बड़ा ऐलान कर चुकी है। इसके साथ ही 36 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर चन्नी सरकार ने बड़े वर्ग को साधने का काम किया है। अब बेरोजगारी के मुद्दे पर चन्नी बड़ा फैसला लेने जा रही है। सीएम चन्नी ने कहा कि वह इस संबंध में कानूनविदों से सलाह-मशवरा कर रहे हैं। सीएम चन्नी ने कहा कि पड़ोसी राज्य हरियाणा, हिमाचल में स्थानीय लोगों को रोजगार में तरजीह दी जाती है। पंजाब में भी पंजाबियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। 

सीएम चन्नी ने आगे कहा कि पंजाब में सरकारी नौकरी निकलती हैं, किन्तु इसमें बाहरी राज्यों के बेरोजगारों को भी नौकरी दे दी जाती है, किन्तु अब ऐसा नहीं होगा। अब राज्य के लोगों को ही नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही होमगार्ड के 5000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही राज्य सरकार ने कुशल व अकुशल कामगारों के न्यूनतम वेतन में भी इजाफा किया है। इसके अलावा रेत व ईंट की दरों को कम करने के लिए सरकार ने कुछ छूट दी हैं। 

देश का सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान में, क्या आज जनता को राहत देगी गहलोत सरकार ?

आर्यन ड्रग्स मामले में नवाब मलिक ने फोड़ा 'चैट बम', समीर वानखेड़े पर लगाया बड़ा आरोप

यूपी विधानसभा चुनाव के आयोजन के बीच बिगड़ी प्रियंका गांधी की तबियत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -