पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत कांगड़ कोरोना पॉजिटिव, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में हुए थे शामिल
पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत कांगड़ कोरोना पॉजिटिव, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में हुए थे शामिल
Share:

चंडीगढ़: देश भर में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है।  आम आदमी के साथ-साथ अब राजनेता भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। इसी क्रम में अब पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रविवार की सुबह उनकी रिपोर्ट आने का बाद कोहराम मच गया है। क्योकि गुरप्रीत सिंह ने शनिवार को मानसा में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण किया था।

मंत्री के कोरोना संक्रमित होने से दर्जनों अधिकारी सेल्फ क्वारंटाइन में चले गए हैं। गुरप्रीत कांगड़ ने शनिवार को मानसा में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया था। इसके बाद वह गांव कोटड़ा स्थित सरकारी स्मार्ट स्कूल के कार्यक्रम में भी मौजूद रहे थे। शनिवार को पूरा दिन मानसा ज़िला में रहकर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद कांगड़ एक MLA के घर पर भी गए थे। 

रविवार की सुबह कांगड़ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद MLA तथा उनका परिवार सेल्फ क्वारंटाइन में चला गया है। इसके अलावा उनके संपर्क में आने वाले प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आज अपनी कोरोना जांच करवानी शुरू कर दी हैं। इससे पहले भी पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा तथा लगभग आधा दर्जन विधायक कोरोना सक्रमित पाए जा चुके हैं।

धोनी के बाद सुरेश ने भी किया संन्यास लेने का एलान

लंदन में सफल नहीं हुई स्वतंत्रता दिवस पर पाक के अलगाववादी संगठनों के हंगामे की साजिश

एयर इंडिया ने रातों रात टर्मिनेट किए 48 पायलट, बताई ये वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -