पंजाब: सिद्धू के विरोध को देखते हुए पंजाब कैबिनेट की बैठक आज
पंजाब: सिद्धू के विरोध को देखते हुए पंजाब कैबिनेट की बैठक आज
Share:

अमृतसर: देश में इस समय पंजाब की कांग्रेस पार्टी में जमकर घमासान चल रहा है। जानकारी के अनुसार बता दें कि पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की बयानबाजी के बाद सोमवार को पहली कैबिनेट मीटिंग होगी। वहीं माना जा रहा है कि इसमें पंजाब के मंत्रियों की ओर से किए जा रहे सिद्धू के विरोध का मामला भी उठ सकता है। यहां बता दें कि इसके साथ ही पंजाब के मंत्री सिद्धू के उस बयान का विरोध कर रहे हैं, जिसमें उन्‍होंने राहुल गांधी को अपना कैप्‍टन बताया था। यहां बता दें कि सभी सिद्धू से इस्‍तीफे तक की मांग कर रहे हैं।

बाबा रामदेव को आया गुस्सा कहा- मंदिर नहीं बना तो भाजपा लोगों का विश्वास खो देगी

इसके साथ ही बता दें कि पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर कसे गए तंज के बाद राज्य सरकार के कई और मंत्रियों ने रविवार को सिद्धू की निंदा की थी। वहीं उन्‍होंने कहा था कि वह अमरिंदर से माफी मांगें और बड़ों का सम्मान करना सीखें। यहां बता दें कि इस बीच पूर्व क्रिकेटर सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कहा कि उनके बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया और संदर्भ से अलग करके पेश किया गया।

बुलंदशहर में शिव मंदिर परिसर में अदा की नमाज

गौरतलब है कि शनिवार को तीन मंत्रियों ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री सुखविंदर सिंह सरकारिया और खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने राज्य कैबिनेट से सिद्धू का इस्तीफा मांगा था। वहीं रविवार को राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने भी कहा कि सिद्धू की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण और अवांछित थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के बारे में जो कुछ कहा वह दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्हें ऐसी चीजें नहीं कहनी चाहिए थी। 


खबरें और भी 

शशि थरूर ने किया खुलासा, राहुल गांधी आजकल मंदिर दर्शन क्यों कर रहे हैं

रतलाम: बुलंद हौसलों की उड़ान से नेशनल तैराक बना दिव्यांग अब्दुल

शिरडी ट्रस्ट ने महाराष्ट्र सरकार को दिया 500 करोड़ का ब्याज मुक्त कर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -