होने जा रहा है पंजाब सरकार का कैबिनेट विस्तार, ये 5 चेहरे हो सकते हैं शामिल
होने जा रहा है पंजाब सरकार का कैबिनेट विस्तार, ये 5 चेहरे हो सकते हैं शामिल
Share:

चंडीगढ़: पंजाब में कल (सोमवार को) मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है, जिसमें पंजाब सरकार 5 विधायकों को मंत्री बनाकर शीघ्र ही कैबिनेट का भाग बनाने जा रही है। कहा जा रहा है कि और मंत्रियों के सम्मिलित होने से पंजाब कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 15 तक पहुंच जाएगी। इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में बेहतरीन जीत के बाद और प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद, भगवंत मान के नेतृत्व वाले कैबिनेट में 10 विधायकों को मंत्री के तौर पर सम्मिलित किया गया था। पंजाब की भगवंत मान सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा। सूत्रों के अनुसार, ये 5 MLA सोमवार को शपथ लेंगे। 

सूत्रों के अनुसार, ये 5 MLA मंत्री बन सकते हैं:-
1- डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर, अमृतसर दक्षिण से विधायक
2- अमन अरोड़ा, संगरूर की सुनाम सीट से दूसरी बार के विधायक
3- फौजा सिंह सरारी, गुरु हर सहाय से विधायक
4- चेतन सिंह जोड़ामाजरा, समाना, पटियाला से विधायक
5- अनमोल गगन मान, खरड़ से विधायक

बता दें कि मई महीने में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के इल्जाम में प्रदेश कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके पश्चात् से स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास है। अब सोमवार मतलब 4 जुलाई की शाम 5 बजे भगवंत मान कैबिनेट का विस्तार होगा। अब मंत्रिमंडल की संख्या सीएम सहित 15 हो जाएगी। मंत्रिमंडल में कुल 18 मंत्रियों की क्षमता है। वर्तमान में पंजाब मंत्रिमंडल में 9 मंत्री हैं।

'कब तक होटलों में जाएंगे...' एकनाथ शिंदे पर आदित्य ठाकरे ने बोला हमला

'जब बाघ आता है, लोमड़ी भाग जाती है', PM मोदी का स्वागत करने नहीं पहुंचे CM तो BJP ने बोला हमला

'मैं शर्म से सिर झुकाता हूं...' अदालत की स्थिति पर राज्यसभा सांसद ने दिया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -