पंजाब लोक कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, जानिए किसे मिला टिकट
पंजाब लोक कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, जानिए किसे मिला टिकट
Share:

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amrinder Singh) के नेतृत्‍व में पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) ने पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections 2022) के लिए 22 उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है। 22 उम्मीदवारों में से दो माझा से, तीन दोआबा से और 17 मालवा क्षेत्र से हैं। वहीं पार्टी की अगली लिस्‍ट दो दिनों में जारी होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल इस प्रथम सूची में आठ जाट सिख हैं। बता दे कि इस बार वे बीजेपी के साथ गठबंधन में हैं। पार्टी ने इस बार नौ जट्ट सिख, चार दलित, तीन ओबीसी, पांच हिंदू तथा एक महिला को टिकट दी है। 

कहां से किसे मिला टिकट:-
बठिंडा अर्बन - राज नंबरदार
बठिंडा रूरल - सवेरा सिंह
भदौड़ - धर्म सिंह फौजी
मालेरकोटला - फरजाना आलम खां
पटियाला रूरल - संजीव शर्मा
पटियाला सिटी - कैप्टन अमरिंदर सिंह
अमृतसर साउथ - हरजिंदर सिंह ठेकेदार
फतेहगढ़ चूड़ियां - तजिंदर सिंह रंधावा
भुलत्थ - अमनदीप सिंह गोरा गिल
नकोदर - अजीत पाल सिंह
नवांशहर - सतबीर सिंह
लुधियाना ईस्ट - जगमोहन शर्मा
लुधियाना साउथ - संतिदर पाल सिंह ताजपुरी
आत्मनगर - प्रेम मित्तल
दाखा - दमनजीत सिंह मोही
धर्मकोट - रविंदर सिंह ग्रेवाल
समाना - सुरिंदर सिंह खेरकी
सनौर- बिक्रमजीत इंदर सिंह चाहल
बुढलाडा - सूबेदार भोला सिंह
रामपुरा फूल- अमरजीत शर्मा
निहाल सिंह वाला- मुख्तियार सिंह
खरड़- कमलदीप सैनी

पंजाब में इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी तथा शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के साथ मिलकर चुनाव मैदान में हैं। बीजेपी अपने 35 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल संयुक्त भी 14 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। 

NCP सांसद अमोल कोल्हे ने फिल्म में निभाई 'गोडसे' की भूमिका, मचा बवाल

ओडिशा पंचायत चुनाव: 2.29 लाख से अधिक नामांकन पत्र दाखिल

कांग्रेस ने जितिन प्रसाद को भाजपा में जाने से क्यों नहीं रोका ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -