पंजाब : AAP विधायक लाभ सिंह के पिता ने खाया जहर !
पंजाब : AAP विधायक लाभ सिंह के पिता ने खाया जहर !
Share:

अमृतसर: पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के MLA लाभ सिंह उग्गोके के पिता द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। लाभ सिंह उग्गोके बरनाला जिले के भदोड़ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उग्गोके के पिता ने जहरीली दवाई खा ली थी। फिलहाल उनकी हालत नाजुक है। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें लुधियाना में एडमिट करा दिया गया है।

बता दें कि बरनाला जिले की भदौड़ विधानसभा सीट इसी साल मार्च में हुए पंजाब चुनाव में एक हॉट सीट थी। क्योंकि यहां से तब के पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चुनावी मैदान में थे। इस चुनाव में लाभ सिंह उग्गोके ने चन्नी को मात दी थी। आम आदमी पार्टी (AAP) के युवा चेहरे लाभ सिंह उग्गोके ने चन्नी को बड़े अंतर से पराजित किया था। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लाभ सिंह उग्गोके ने चरणजीत सिंह चन्नी को 37500 वोटों से मात दी थी।

बता दें कि, लाभ सिंह उगोके बेहद सामान्य परिवार से आते हैं। वह चुनाव जीतने से पहले तक मोबाइल रिपेयर की दुकान पर नौकरी करते थे। मार्च में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में AAP के लाभ सिंह उगोके को 63967 और चरणजीत सिंह चन्नी को 26409 वोट प्राप्त हुए थे।

आतिशबाजी की दुकाने होगी आबादी क्षेत्रों से बाहर, संयुक्त दल का हुआ गठन

मनीष तिवारी भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, जल्द कर सकते हैं ऐलान

इस शहर में होगा 4 नए फायर सबस्टेशनों का निर्माण, आगजनी की घटनाएं नियंत्रण पाने में मिलेगी मदद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -