गुरूद्वारे में वाहेगुरु का नाम जप रही महिला को निहंग ने मारी कृपाण, लगाया 'बेअदबी' का आरोप
गुरूद्वारे में वाहेगुरु का नाम जप रही महिला को निहंग ने मारी कृपाण, लगाया 'बेअदबी' का आरोप
Share:

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना के एक गुरुद्वारे में बेअदबी के इल्जाम में एक महिला पर निहंग सिख ने कृपाण से वार कर दिया। कृपाण महिला के पैरों में लगी, जिसके चलते वो बुरी तरह से जख्मी हो गई। महिला को उपचार के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। यह घटना रविवार (23 जनवरी 2022) की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला मलेरकोटला रोड स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब का  है। हमला करने वाले निहंग ने महिला पर गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का इल्जाम लगाया और महिला पर कृपाण चला दी। 

हालत तनावपूर्ण होने पर पुलिस और पैरामिलिट्री को स्थिति संभालने के लिए आगे आना पड़ा। स्थानीय SHO का कहना है कि, 'मेरे पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।' वहीं, इस मामले की जानकारी देते हुए गुरुद्वारे के प्रबंधक मोहिंदर सिंह ने कहा है कि, 'घटना गलतफहमी के कारण हुई। महिला ने किसी तरह की कोई बेअदबी नहीं की है। पंज प्यारों द्वारा अमृतपान से इंकार किए जाने के बाद भी महिला उसकी जिद करती रही। सबको बाहर जाने का आदेश दिए जाने के बाद भी वो गुरुद्वारे के अंदर बैठ कर वाहेगुरु का नाम जप रही थी। इसी दौरान किसी ने महिला द्वारा बेअदबी किए जाने का शोर मचा दिया। तभी एक निहंग ने महिला पर कृपाण चला दी, जिस से वो जख्मी हो गई।'

मोहिंदर सिंह ने आगे कहा कि, 'इस घटना को गलत तरीके से न दिखाया जाए। जिस निहंग ने हमला किया है, वो माफ़ी माँग चुका है। वीडियो बनाने वाले ने भी अपनी गलती स्वीकार कर ली है। हम खुद महिला को देखने अस्पताल गए। वो बेहोश थी, जिसके चलते उनसे बात नहीं हो पाई। हम उनकी बहन से मिल कर आए हैं।

इंदौर: मंदिर जा रही 90 वर्षीय महिला को 25 फीट घसीटता ले गया कार चालक, मौत

जेएनयू छेड़छाड़ मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, बरामद किया पीड़ित का फोन

चित्तूर एपी में दलित महिला ने पुलिस हिरासत में यातना का आरोप लगाया

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -