संपत्ति के लिए अशरफ ने प्रेमिका के वृद्ध पिता को मार डाला, घर में अकेले कमाने वाले थे शिंदर सिंह
संपत्ति के लिए अशरफ ने प्रेमिका के वृद्ध पिता को मार डाला, घर में अकेले कमाने वाले थे शिंदर सिंह
Share:

अमृतसर: पंजाब के लुधियाना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ अशरफ अली ने अपनी प्रेमिका के 65 वर्षीय वृद्ध पिता की संपत्ति को हड़पने के लिए उनकी कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अशरफ अली मलेरकोटला में फोटो स्टूडियो चलाता है। उसने बुजुर्ग शिंदर सिंह का घर हथियाने के लिए उनका क़त्ल किया था। जानकारी के अनुसार, लुधियाना के देहलो गाँव के रहने वाले शिंदर सिंह वन विभाग में दिहाड़ी श्रमिक थे। मलेरकोटला का ही निवासी अशरफ अली अक्सर उनके घर आया करता था।

इसी दौरान अशरफ ने उनकी बेटी को बातों में उलझकर फंसा लिया। मृतक की बेटी अपने पति से अलग होकर अपने पिता के साथ ही रहती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। इस संबंध ​की जानकारी जब मृतक पिता को हुई, तब भी उन्होंने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। पति से अलग हो चुकी मृतक की बेटी अशरफ के साथ निकाह करना चाहती थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह उसके साथ अलग घर में रहना चाहती थी, मगर आरोपित की नजर उसके परिवार की संपत्ति पर थी। रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि शिंदर के परिवार में चार सदस्य थे, मगर मृतक अपने परिवार में अकेले पुरुष थे। आरोपित अशरफ ने सोचा कि यदि उन्हें वह रास्ते से हटा देगा, तो उनकी संपत्ति पर उसका कब्जा हो जाएगा।

शिंदर सिंह 23 दिसंबर को बुटाहारी नहर के किनारे पेड़ों की पेंटिंग करने के लिए घर से निकले थे, इसी दौरान अशरफ मौके पर पहुँचा और बुजुर्ग के साथ शराब पीने लगा। बाद में अशरफ ने वृद्ध पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिसके चलते वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अगले दिन एक नहर के पास से बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। शिनाख्त करने के बाद आरोपित ने मृतक की बेटियों के साथ मिलकर उसका अंतिम संस्कार किया, ताकि किसी को भी उस पर संदेह ना हो। हालाँकि, बाद में वह घबराकर वहाँ से फरार हो गया। इस पर लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

मथुरा: महिला ने थाने के सामने खुद को लगाई आग

कर्नाटक के सहकारिता मंत्री के बेटे को ब्लैकमेल करने वाला एक गिरफ्तार

जानिए कौन है 'Sulli Deal' का मास्टरमाइंड ओमकेश्वर ठाकुर?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -