पत्नी संग अंगूठी ढूंढ़ते नजर आए पुनीत पाठक, वायरल हुआ वीडियो
पत्नी संग अंगूठी ढूंढ़ते नजर आए पुनीत पाठक, वायरल हुआ वीडियो
Share:

टीवी शो 'डांस इंडिया डांस' और 'डांस प्लस' फेम पुनीत पाठक अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जी हाँ, उन्होंने बीते दिनों ही अपनी प्रेमिका निधि सिंह से ब्याह रचाया है। वैसे उनकी शादी में कई बड़े-बड़े स्टार्स ने धमाल मचाया। इस लिस्ट में शक्ति मोहन, मुक्ति मोहन, भारती सिंह और मौनी रॉय जैसे कई सितारे शामिल हुए। वैसे अब पुनीत पाठक और निधि सिंह की शादी की बाद की रस्मो के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। आप देख सकते हैं इस समय एक बेहतरीन वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

इस वीडियो में पुनीत पाठक और निधि सिंह अंगूठी ढूंढ़ने वाला खेल खेलते दिखाई दे रहे हैं। वैसे इस वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में पुनीत पाठक और निधि सिंह बड़े से बर्तन में भरे पानी और दूध में अंगूठी ढूंढ़ रहे हैं। वैसे इस दौरान दोनों ने अपनी आंखों को बंद कर रखा है लेकिन अंत में इस खेल में निधि की जीत हो जाती है, जिससे पुनीत हैरान रह जाते हैं। वहीं उसके बाद सब हंसने लगते हैं।

अब बात करें पुनीत पाठक के करियर के बारे में तो उन्होंने डांस इंडिया डांस के मंच से करियर की शुरुआत की थी। जी दरअसल इस शो में बाद में वह बतौर जज बनकर भी नजर आए थे। वैसे पुनीत पाठक ने डांस प्लस शो को भी जज किया और वह एबीसीडी फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू भी कर चुके हैं।

बच्चे होने से पहले दुनिया के सामने आएँगे राखी के पति, खुद किया खुलासा

अब क्राइम पेट्रोल को होस्ट करेंगी दिव्यांका त्रिपाठी, सामने आया प्रोमो

रेमो डिसूजा की पत्नी ने शेयर किया उनका वीडियो, मस्ती करते आए नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -