टला शिवकुमार की सज़ा का फैसला
टला शिवकुमार की सज़ा का फैसला
Share:

नई दिल्ली : उबर रेप केस के मसले पर दोषी करार दिए गए शिवकुमार यादव को लेकर सजा का ऐलान 3 नवंबर तक के लिए टाल दिया गया है। जिसमें उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई 3 नवंबर को होगी। उल्लेखनीय है कि टैक्सी में 25 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार की घटना घटी। जिसमें आरोपी चालक को दोषी करार दिया गया। इस मामले में दिल्ली की तीस हजारी अदालत आज अपना निर्णय सुनाने वाली थी। मगर कोर्ट ने अपना फैसला 3 नवंबर को सुनाने का निर्णय दिया है।

इस मसले पर यह कहा गया कि शिवकुमार यादव ने 25 वर्षीय एक महिला एक्जीक्युटिव से रेप किया मगर उसकी जान पर खतरा बन आया। इस युवति का अपहरण करने का प्रयास भी किया गया। इस दौरान उसे धमकाने का प्रयास भी उसने किया। उल्लेखनीय है कि शिवकुमार को 6 दिसंबर को घटी इस घटना के बाद गिरफ्तार किया गया और फिर उस पर न्यायालय में वाद चलाया गया। इस दौरान उसे दोषी करार दिया गया था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -