पुनीत राजकुमार की आँखों से 4 लोग देख सकेंगे दुनिया
पुनीत राजकुमार की आँखों से 4 लोग देख सकेंगे दुनिया
Share:

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका निधन हो गया है और लोग उनके निधन से अब तक सदमे में हैं। कई लोगों को अब तक यकीन नहीं हो रहा है कि पुनीत इस दुनिया में नहीं हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक पुनीत सुबह जिम में वर्क आउट कर रहे थे और उसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, हालाँकि डॉक्टर्स उन्हें बचा ना सके। वहीं जाते-जाते भी पुनीत ने एक ऐसा नेक काम किया जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। जी दरअसल, पुनीत के पिता की तरह ही एक्टर के परिवार वालों ने पुनीत की आंखों को भी बीते शुक्रवार को डोनेट कर दिया।

आपको बता दें कि एक्टर के निधन के 6 घंटे बाद इस प्रोरेस को पूरा किया गया और अब जो खबर आई है वह बेहतरीन है। सामने आने वाली खबर के मुताबिक एक्टर द्वारा डोनेट की गई आंखों की मदद से 4 लोगों को रोशनी मिली है। जी हाँ, एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट को माने तो अभिनेता की आंखों से 3 मेल और 1 फीमेल की आंखों को रोशनी मिली है। कुछ रिपोर्ट्स को माने तो डॉक्टर भुजंग शेट्टी ने इस बारे में बताया है। उन्होंने कहा, सभी 4 मरीज की उम्र 20-30 साल की है और वह सभी 6 महीने से वेटिंग लिस्ट में थे। कोविड 19 के चकते आई डोनेशन्स पूरी तरह से रुक गया था। उन्होंने बताया पहले हम अपने अस्पताल में हर महीने 200 ट्रांसपलांट सर्जरी करते थे और अब लास्ट 2-3 महीने में चीजें पहले से ठीक हो रही हैं।

हालाँकि वेटिंग लिस्ट अभी बहुत लंबी है इसलिए हम जो आंखें हमारे पास हैं उनका बेस्ट यूज कर रहे हैं इसलिए 2 की जगह हम 4 मरीजों के सक्सेसफुल ट्रांसप्लांट कर पाए। आपको हम यह भी बता दें कि पुनीत के पिता डॉक्टर राजकुमार ने ये प्रण लिया था कि वह और उनके परिवार के सभी मेंबर्स निधन के बाद अपनी आंखे डोनेट करेंगे और परिवार ने अपने वादे को पूरा किया।

पापा पुनीत राजकुमार को आखिरी बार देख फूट-फूट कर रोने लगीं बेटियां और पत्नी, देखे वीडियो

फिट होने बाद भी पुनीत राजकुमार का निधन, क्या जिम में पसीना बहाना है इतना खतरनाक?

राजकीय सम्मान से किया गया पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार, फैंस के साथ स्टार्स और सीएम भी हुए शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -