पापा पुनीत राजकुमार को आखिरी बार देख फूट-फूट कर रोने लगीं बेटियां और पत्नी, देखे वीडियो
पापा पुनीत राजकुमार को आखिरी बार देख फूट-फूट कर रोने लगीं बेटियां और पत्नी, देखे वीडियो
Share:

कन्नड़ फिल्म के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार (Puneet Rajkumar) अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका निधन हो गया है। जी हाँ, पुनीत का निधन बीते शुक्रवार को हार्ट अटैक के चलते हुआ और आज उनका अंतिम संस्कार किया गया है। आपको बता दें कि उनके निधन के करीब दो दिन बाद आज यानी 31 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अभिनेता की एक बेटी वंदिता अमेरिका में रह रही थी और इसी के चलते वह शनिवार देर शाम अपने घर पहुंची और उसके इंतज़ार के चलते ही अंतिम संस्कार लेट किया गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by entertainment page...[15K] (@trend__guru007)

मिली जानकारी के तहत वंदिता को दिल्ली से बैंगलुरु तक पहुंचाने के लिए स्टेट अथॉरिटी ने एक स्पेशल विमान की व्यवस्था की है और इसी के चलते आज सुबह करीब 9 बजे पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार किया गया। आप सभी को बता दें कि अब सोशल मीड़िया पर अंतिम संस्कार की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहा है। यह फोटोज और वीडियो हर किसी को काफी भावुक कर रहे है। मिली जानकारी के तहत पुनीत राजकुमार की पत्नी और बेटियों की हाल बहुत खराब है और उन्हें संभालना हर किसी के लिए काफी मुश्किल साबित हो रहा है।

वीडियो में नजर आ रहा है पिता का पार्थिव शरीर देख एक्टर की बेटियों सिस्क सिस्क कर रो रहीं हैं। दूसरी तरफ एक्टर की पत्नी अश्विनी रेवंत भी पति को आखिरी बार देख फूट-फूट को रोती नजर आई। आपको बता दें कि पुनीत राजकुमार अपने पीछे अपनी पत्नी अश्विनी रेवंत और दो बेटियों को पीछे छोड़ गए हैं। एक बार पुनीत राजकुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'वो अपनी शादी की बात घरवालों के सामने रखते हुए बुरी तरह कांप रहे थे। उन्होंने डर-डर कर घरवालों को अश्विनी से शादी की इच्छा के बारे में बताया था।'

घर आने के बाद आर्यन खान ने किया ये बड़ा काम, यूजर्स ने किए कई कमेंट

तलाक के बाद संजीदा शेख ने जताई अपनी ये बड़ी इच्छा

सोशल मीडिया पर वायरल हुई स्टारकिड्स की क्यूट तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -