सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के निधन से सदमे में मरे दो फैंस तो एक ने लगाई फांसी
सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के निधन से सदमे में मरे दो फैंस तो एक ने लगाई फांसी
Share:

कन्नड़ सुपर स्टार पुनीत राजकुमार का निधन हो गया है और आज शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाने वाला है। मिली जानकारी के तहत पुनीत की बेटी वंदिता अमेरिका से आज दोपहर तक भारत पहुंच जाएगी और उसके बाद शाम के समय पुनीत का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. हालाँकि इस बीच अभिनेता की मौत का गम फैंस झेल नहीं पा रहे हैं। हाल ही में मिली जानकारी के तहत कर्नाटक के चामराजनगर जिले के हनूर तालुका के मारो गांव में 30 साल के एक शख्स को खबर सुनते ही हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कहा जा रहा है मृतक का नाम मुनियप्पा है जो पेशे से एक किसान था। वहीं दूसरी तरफ बेलगावी के शिंदोली गांव में दूसरे फैन की भी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। इसी के साथ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स को माने तो पुनीत के निधन की खबर आने के बाद कर्नाटक के बेलगावी जिले के अथानी के एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। आप सभी को बता दें कि पुनीत को जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, और उसके तुरंत बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालाँकि डॉक्टर्स उन्हे बचा नहीं पाए. आज पुनीत का अंतिम संस्कार बेंगलुरु में ही राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

आपको बता दें कि पुनीत, डॉ. राजकुमार और पर्वतम्मा की पांच संतानों में सबसे छोटे थे। वहीं उनके परिवार में पत्नी अश्विनी रेवंत और दो बेटियां हैं। पुनीत ने मौत के बाद अपनी आँखे दान कर दी है और उनके इस नेक काम के लिए लोग उन्हें सराहना दे रहे हैं. आपको बता दें कि पुनीत राजकुमार के निधन से पूरे कर्नाटक में थिएटर बंद किए जा चुके हैं। इसी के साथ फैंस को काबू में करने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लगाई गई है।

 

आज हो सकता है पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार

सिर्फ नाम से ही नहीं काम से भी राजकुमार थे पुनीत

मौत से एक दिन पहले KGF स्टार यश संग जमकर डांस करते नजर आए थे पुनीत, वायरल हुआ वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -