सिर्फ नाम से ही नहीं काम से भी राजकुमार थे पुनीत
सिर्फ नाम से ही नहीं काम से भी राजकुमार थे पुनीत
Share:

कन्नड़ फिल्म के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी मौत बीते 29 अक्टूबर शुक्रवार को हृदय की गति रुकने के चलते हो गई। उनका निधन केवल इंडस्ट्री के लिए ही नहीं बल्कि आम लोगों के लिए भी एक बड़ा झटका साबित हुआ। दक्षिण भारत में इस समय उनकी मौत से सन्नाटा फैला हुआ है। आपको बता दें कि पुनीत राजकुमार कन्नड़ फिल्मों के सबसे लोकप्रिय अभिनेता स्व. राजकुमार के पुत्र थे। पुनीत केवल एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं थे बल्कि वह एक बहुत दिलदार और अच्छे व्यक्ति थे।

उनके व्यक्तित्व को लेकर जितनी बात की जाए उतनी कम है। उनके जैसे दिलदार अभिनेता इंडस्ट्री में बहुत कम है। गौ सेवा से लेकर अनाथ बच्चों को पालने और धर्म के प्रति एक शब्द ना सुनने तक के लिए पुनीत राजकुमार आगे रहे हैं। आप सभी को यह जानने के बाद हैरानी होगी कि पुनीत राजकुमार 46 अनाथ आश्रम, 19 गौ शाला और 16 वृद्धाश्रम चलाते थे। वह गरीबों के मसीहा थे और अनाथ बच्चों के लिए उनके सब कुछ। पुनीत राजकुमार के काम की भले ही कितनी भी तारीफ़ करें लेकिन वह कम ही है। आपको बता दें कि पुनीत राजकुमार प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये भी डोनेट कर चुके थे और बालिका शिक्षा पर जोर देकर वह सभी बालिकाओं को शिक्षित करना चाहते थे। पुनीत राजकुमार ने लगभग 1800 अनाथ बच्चों को गोद लिया हुआ था जिनके लिए वह सब कुछ थे।

वह उनकी पढ़ाई का खर्च उठाते थे और उनके लिए सब कुछ करते थे। बहुत कम लोग जानते हैं कि पुनीत राजकुमार किसी भी खेल, सामाजिक आयोजन में जाने या शामिल होने के लिए एक रुपया भी नहीं लेते थे। पुनीत कन्नड़ शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में एंकर थे और जब एक बार आयोजको ने हिन्दू धर्म पर आपत्तिजनक सवाल रखा तो उन्होंने उस शो को ही बंद करवा दिया था। पुनीत राजकुमार केवल अभिनय में ही आगे नहीं थे बल्कि गायकी में भी अव्वल थे। बहुत बार उन्होंने गाना गाकर चैरिटी के लिए पैसा इकट्ठा किया था।

धर्म के प्रति पुनीत राजकुमार की गहरी आस्था थी और वह हिन्दू धर्म के खिलाफ एक शब्द नहीं सुनते थे। केवल यही नहीं बल्कि मौत के बाद भी पुनीत ने नेक काम किया, उन्होंने अपनी आँखे दान कर दी इतने नेक काम करने वाले अभिनेता को खोना हम सभी के लिए दुखभरा है। पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार 31 अक्टूबर रविवार को किया जाएगा हालाँकि उससे पहले उनके फैंस उनके दर्शन के लिए पहुंचे रहे हैं जो हज़ारों नहीं बल्कि लाखों की संख्या में है।

मौत से एक दिन पहले KGF स्टार यश संग जमकर डांस करते नजर आए थे पुनीत, वायरल हुआ वीडियो

पुनीत राजकुमार की मौत पर सीएम YS जगन रेड्डी ने जताया शोक

जाते-जाते अपनी आँखे दान कर गए पुनीत राजकुमार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -