सुबह करते थे सत्संग और रात को डालते थे डाका, पुलिस ने दबोचे दो ढोंगी बाबा
सुबह करते थे सत्संग और रात को डालते थे डाका, पुलिस ने दबोचे दो ढोंगी बाबा
Share:

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में सत्संग सुनते हुए चोरी करने की योजना बनाने वाले बाबाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों लोग सुबह सत्संग सुनते थे और शाम को बड़ी चोरी को अंजाम दिया करते थे। हडपसर पुलिस ने दो ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार कर लिया है। सागर दत्तात्रेय भालेराव (21) और स्वप्निल नामदेव गिरमे (24) इनका नाम बताया जा रहा है। पुलिस उप निरीक्षक ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए खास योजना बनाई थी।

8 महीने तक लगातार आकर बनाता था नाबालिग से सम्बन्ध, फिर एक दिन...

आरोपियों के पास से 131 ग्राम सोने-चांदी के गहने, 5 दो पहिया वाहन, 10 मोबाइल, 2 एलसीडी टीवी, 1 कैमरा और 26 हजार रुपए नकदी जब्त की गई है। दोनों आरोपी को फिल्म देखकर चोरी करने का आइडिया मिला था। पुलिस को दोनों आरोपियों की गतिविधियों पर संदेह हुआ था, क्योंकि यह दोनों बहुत ही शातिर अपराधी हैं और दोनों के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस को जब पता चला कि दोनों आलंदी में सत्संग करने लगे हैं, तो पुलिस को संदेह हुआ था।

पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहती थी ये महिला, एक दिन हुआ कुछ ऐसा की काँप जाएगी रूह....

पुलिस दोनों के ऊपर निगाह रखी हुई थी। यहां तक दोनों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस ने सत्संग भी अटेंड किया था। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुनील फुलारी, डीसीपी प्रकाश गायकवाड़, एसीपी सुनील देशमुख, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील तांबे के निर्देशन में की गई है।

खबरें और भी:-

महिला को चाकुओं से गोदा, सामने खड़ी रही 11 साल की बेटी

शिक्षिका के घर स्वेटर लेने गई थी छात्रा, पीछे से आ गया टीचर का भाई और फिर...

रात ढाई बजे पति को बेड के नीचे से आने लगी उह-आह की आवाज, झांककर देखा तो उड़ गये होश..

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -