पुणे: लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, 14 लोगों की हुई गिरफ्तारी
पुणे: लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, 14 लोगों की हुई गिरफ्तारी
Share:

पुणे: पुणे से हाल ही में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ एक किशोरी के अपहरण और सामूहिक बलात्कार किया गया है। इस मामले में छह और लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इससे अब तक इस मामले में कुल 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस पूरे मामले में पुलिस आगे की जांच में लग चुकी है। जी दरअसल किशोरी 31 अगस्त को अपने दोस्त से मिलने के लिए घर से पुणे स्टेशन की ओर गई थी। यहाँ स्टेशन पहुंचकर वह ट्रेन का इंतजार कर रही थी लेकिन ट्रेन देरी से आने का कहकर एक रिक्शालक ने कहा, 'अब ये ट्रेन अगले दिन मिलेगी'।

इसी के साथ ही यह भी कहा कि, 'वह रात में रूकने के लिए लड़की का प्रबंध भी कर देगा।' यह सब कहकर वह लड़की को ले गया लेकिन उसने ऐसा कुछ नहीं किया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि ऑटोचालक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका अपहरण किया और शहर की अलग-अलग जगहों पर उसको अपनी हवस का शिकार बनाया। इस मामले में मिली जानकारी के तहत ऑटोचालक के दोस्तों में रेलवे के कुछ चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी भी थे। वहीँ एक अधिकारी का कहना है कि "किशोर लड़की के एक परिचित सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को हमने आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में आईपीसी और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामले में पकड़े गए लोगों की कुल संख्या 14 हो गई थी।''

वहीँ इस मामले को देखते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे, पुलिस को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया था कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

खाना खाते ही बेहोश हुई लड़की तो अपने घर ले गया लड़का और फिर...

'Selmon Bhoi' पर सलमान ने किया केस, अदालत ने लगाया प्रतिबंध

गणेश चतुर्थी के दिन भूल से भी न करें चंद्र दर्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -