पुणे में आज से लगा 12 घंटे का नाइट कर्फ्यू, ये चीज़ें हुईं 7 दिनों के लिए बंद
पुणे में आज से लगा 12 घंटे का नाइट कर्फ्यू, ये चीज़ें हुईं 7 दिनों के लिए बंद
Share:

पुणे: देशभर में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। इस समय कोरोना की दूसरी लहर नजर आ रही है और इस दूसरी लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। जी दरअसल यहाँ कोरोना के बेकाबू हालात नजर आ रहे हैं और इन्ही को देखते हुए राज्य सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। इन सभी के बीच पुणे में आंशिक लॉकडाउन लगाया है। जी दरअसल पुणे शहर में आज (शनिवार) से बार, रेस्टोरेंट और होटल 7 दिन के लिए बंद रहेंगे। इसी के साथ कहा जा रहा है कि इस दौरान सिर्फ पार्सल सेवा शुरू रहेगी।

इसके अलावा शहर के सभी धार्मिक स्थलों को आगामी 7 दिनों के लिए बंद रखा गया है। वहीँ पुणे में चलने वाली बस सेवा को भी 7 दिनों तक बंद रखने का फैसला लिया जा चुका है। कहा गया है इस दौरान ही सभी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी बंद रहेंगे। हाल ही में एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'जिले में शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा और मॉल, सिनेमा हॉल, और धार्मिक स्थल सात दिन तक बंद रहेंगे। लगातार दो दिन में संक्रमण के आठ हजार से ज्यादा मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने जिले में ये ‘‘कड़ी पाबंदियां’’ लगाई हैं।'

जी दरअसल उप मुख्यमंत्री अजित पवार के साथ समीक्षा बैठक हुई और इस दौरान इन पाबंदियों को लगाने के बारे में निर्णय लिया गया। वहीँ दूसरी तरफ पुणे मंडल के आयुक्त सौरभ राव ने कहा,‘‘ ये नयी पाबंदियां शनिवार से अगले सात दिन तक जारी रहेंगी। इसके तहत शात छह बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा। भोजनालय, बार और रेस्तरा बंद रहेंगे लेकिन घरों में खाना मंगाने की सुविधा जारी रहेगी।’’

बॉयफ्रेंड रणबीर हुए ठीक तो कोरोना पॉजिटिव हुईं आलिया भट्ट

ईवीएम में गड़बड़ी के बाद चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, असम में इस सीट पर होगा पुनर्मतदान

सिंगर विशाल डडलानी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -