महाराष्ट्र के इस शहर में लगी रात में आवाजाही पर रोक, 28 फरवरी तक स्कूल-कॉलेज भी बंद
महाराष्ट्र के इस शहर में लगी रात में आवाजाही पर रोक, 28 फरवरी तक स्कूल-कॉलेज भी बंद
Share:

पुणे: महाराष्ट्र में कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते चले जा रहे हैं। अब इसी बीच उद्धव सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जी दरअसल पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी तरह की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। आने वाले 28 फरवरी तक स्कूल और कॉलेज को भी बंद रखने का फैसला ले लिया है। यह गाइडलाइंस कल से लागू करने के बारे में कहा गया है। इसी के साथ आज शाम को 7 बजे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी लोगों को संबोधित करने वाले हैं।

आप सभी को बता दें कि महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन यानी शनिवार को कोविड-19 के 6000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है, 6281 नए मामलों में से 1700 से ज्यादा या कुल मामलों में से 27 फीसदी मुंबई और अमरावती नगर निगम क्षेत्रों से सामने आए हैं। इसके अलावा राज्य में शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,93,913 हो चुकी है। कहा जा रहा है 40 और लोगों की मौत हो चुकी है और इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 51,753 हो चुकी है।

इस समय राज्य में 48,439 मरीजों का उपचार जारी है। आपको हम यह भी बता दें कि कोरोना संक्रमण ने महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है। सामने आने वाली खबरों के अनुसार कोरोना से देश में 33 फीसदी मौतें केवल और केवल महाराष्ट्र में हुई है। यहां अबतक 51,753 संक्रमितों की जान जा चुकी है और अब हर दिन सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में ही हो रही है।

घरवालों के साथ मैट्रिक परीक्षा देने आई थी छात्रा, प्रेमी को देखते ही कर डाला ये काम

महाराष्ट्र: आज 7 बजे राज्य को संबोधित करेंगे CM ठाकरे, लगा सकते हैं लॉकडाउन!

क्या लगने वाला है मुंबई में लॉकडाउन? BMC ने दिया ये बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -