कलेक्टर ऑफिस में दिखा कुदरत का रौद्र रूप, वीडियो कर देगा हैरान
कलेक्टर ऑफिस में दिखा कुदरत का रौद्र रूप, वीडियो कर देगा हैरान
Share:

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर में आंधी एवं वर्षा ने ऐसा कहर बरपाया जिससे कलेक्टर दफ्तर भी अछूता नहीं रह पाया। कार्यालय के तमाम कागजात, फाइलें हवा में उड़ने लगीं। सोशल मीडिया पर अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल शुक्रवार की शाम को पुणे शहर में तेज हवाएं चलीं तथा गरज के साथ जमकर बारिश होने लगी। मौसम के इस मिजाज से कलेक्टर दफ्तर भी बच नहीं पाया खिड़कियों के कांच टूटने लगे। इतना ही नहीं हवा की रफ्तार इतनी थी कि सैकड़ों दस्तावेज तथा कागज की फाइलें तेज हवाओं की वजह से उड़ती हुई नजर आ रही है। 

वही इसके अतिरिक्त लॉबी एरिया में खड़ी सरकारी कारों को भी इस आंधी-तूफान ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बता दें कि पुणे में बीते कुछ दिनों से निरंतर वर्षा हो रही है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी वहां निरंतर वर्षा हुई जिससे आसपास निचले क्षेत्रों में पानी भर गया। इससे मेट्रो के निर्माण में भी परेशानी आ रही है।

वही अचानक हुई वर्षा से पुणे के लोग परेशान हैं। शहर के कई भागों में केवल 20 मिनट के अंदर सड़कों पर पानी भर गया जिससे लोगों को आनेजाने में भारी समस्या होने लगी। शहर के नाना पेठ, चमड़ी गली में भारी वर्षा के पश्चात् कारे पानी में बहती हुई दिखाई दी। इसके साथ ही पेठ क्षेत्र के साथ कर्वेनगर, सिंहगढ़ रोड, शिवाने क्षेत्र में भी भारी वर्षा हुई। भारी वर्षा की वजह से हरकानगर क्षेत्र में लगाए गए बैरिकेड्स भी टूट गए। वही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

2-4 हजार का लालच देकर लगाया लाखों का चुना, खतरनाक है ये ऐप

किसानों पर फोकस, गुजरात में भाजपा ने शुरू की 'नमो पंचायत'

'T20 वर्ल्ड कप से बाहर नही हुए बुमराह..', BCCI चीफ गांगुली ने दी बड़ी अपडेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -