ISL 2 : पुणे सिटी ने मुंबई को 3-1 से रौंदा
ISL 2 : पुणे सिटी ने मुंबई को 3-1 से रौंदा
Share:

पुणे : इंडियन सुपर लीग (ISL) फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टनके सानली के दो गोल की सहायता से पुणे सिटी एफसी ने मुंबई सिटी एफसी को 3-1 से करारी हार प्रदान की है।

टनके सानली ने शानदार प्रदर्शन करके 12वें मिनट में पुणे को बढ़त दिलाई जिसके बाद फ्रेडरिक पिकोने ने मुंबई की ओर से 34वें मिनट में बराबरी का गोल किया। टनके सानली ने 56वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया जबकि इसरेल गुरूंग ने 68वें मिनट में गोल करके पुणे सिटी की जीत सुनिश्चित की।

मुंबई एफसी को गोल करने के अच्छे अवसर मिले लेकिन वह इनका लाभ नहीं उठा पाया और मध्यांतर तक स्कोर 1-1 से बराबर था।

पुणे की तरफ से गुरूंग और सानिल की जोड़ी ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया। इस बार भी गुरूंग के क्रास पर सानिल ने हेडर से गोल दागा। इसके बाद गुरूंग के क्रास पर ही तीसरा गोल भी हुआ।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -