'No Flirting With Cashier': सोशल मीडिया पर छाया इस कैफ़े का अनोखा मेन्यू कार्ड
'No Flirting With Cashier': सोशल मीडिया पर छाया इस कैफ़े का अनोखा मेन्यू कार्ड
Share:

दुनिया में कई अजीबोगरीब रेस्टोरेंट है जिनके बारे में आपने पढ़ा और सूना होगा। अब आज हम आपको एक ऐसे ही रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं। यह अपने अनोखे मेन्यू से ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। यह रेस्टोरेंट इस समय अपनी अनोखी पांबदियों के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। अब अगर आप ईरानी खाने के शौकीन है तो इस खबर को जरूर पढ़ना। जी दरअसल हम जिस रेस्टोरेंट के बारे में बात कर रहे हैं वह पुणे में स्थित है और ईरानी कैफे है।

यहां पर उन सभी चीजों पर पांबदी है जो एक आम आदमी रेस्टोरेंट में जाकर करता है। जी हाँ, इस समय इसी रेस्टोरेंट का अजीबोगरीब मेन्यू-कार्ड सोशल मीडिया पर चर्चाओं का हिस्सा बना है। इसे देखने के बाद आपका भी दिमाग घूम सकता है। अब सोशल मीडिया पर यूजर्स इस रेस्टोरेंट के बारे में अपनी राय कमेंट्स और मीम्स के जरिए शेयर कर रहे हैं। वैसे इस तस्वीर को @zhavanchongya नाम के यूजर ने शेयर किया है।

इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘ये क्या हो रहा है यहां’। जी दरअसल इस कैफे में लैपटॉप, मोबाइल, कैशियर के साथ फ्लर्ट, बाहर की चीजों का अंदर खाना अन्य कई चीजों पर सख्त पांबदी है। अब इस रेस्टोरेंट के मेन्यू ने लोगों को हैरान कर डाला है और सभी तेजी से इसके बारे में अपने-अपने विचार रख रहे हैं। हमें यकीन है इस मेन्यू को देखने के बाद आपका भी दिमाग घूमने वाला है और आप भी यहाँ जाने के लिए बेताब होंगे। वैसे कमेंट्स में आप अपनी राय बता सकते हैं कि आपको कैसा लगा इस रेस्टोरेंट का मेन्यू।

मानवाधिकार केवल विशेषाधिकार प्राप्त करने के लिए नहीं होना चाहिए उपलब्ध: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

अथिया के फोटोशूट को देख धड़का बॉयफ्रेंड केएल राहुल का दिल, किया कमेंट

असम ने चुनाव से पहले पूरे राज्य को किया 'अशांत क्षेत्र' घोषित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -