मुंबई और पुणे में बारिश ने मचाया कोहराम, जारी हुए रेड अलर्ट
मुंबई और पुणे में बारिश ने मचाया कोहराम, जारी हुए रेड अलर्ट
Share:

बीते बुधवार को हैदराबाद शहर में पानी ही पानी नजर आया। जी दरअसल बीते बुधवार को हैदराबाद की सड़कों पर केवल नावें चल रही थी, वहीँ अब आज मुंबई और पुणे पानी पानी हो गया है। जी दरअसल मुंबई और पुणे में रातभर जमकर बारिश हुई है और खबरों के मुताबिक मुंबई में सियोन पुलिस स्टेशन के पास कई फीट तक पानी भर चुका है। जी दरअसल मुंबई के साथ ही पुणे में सड़कों पर दरिया सा बहने लगा गया है। मिली जानकारी के तहत पुणे के दगडू सेठ गणेश मंडल के बाहर कई फीट पानी जमा हो गया है।

खबरों के अनुसार पुणे में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए है। जी दरअसल पुणे के इंद्रपुर इलाके में तेज बारिश के बाद छोटे-छोटे नाले उफान पर आ गए। बीते दिन ही यहां लहरों की चपेट में एक बाइकसवार आ गया और बहने लगा। जिसके बाद जेसीबी की मदद से कड़ी मेहनत की गई और उसे बचाया गया। आप सभी को बता दें कि अक्टूबर के महीने की इस बारिश से पुणे के दगडू सेठ गणेश मंडल के बाहर की सड़क पर कई फीट पानी बह रहा है।

इसी के साथ कहा जा रहा है भारी बारिश के बाद पुणे-अहमदाबाद हाईवे पर भी पानी भर गया है। वहीँ मौसम विभाग ने पुणे के साथ महाराष्ट्र के मुंबई समेत रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग इलाके में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और मुंबई के बारे में बात करें तो यहाँ तो बीते कल से ही बारिश हो रही है। पुणे के बारे में बात करें तो यहाँ भारी बारिश की वजह से पुणे-सोलापुर हाईवे पर ट्रैफिक बाधित हो गया। इसी के साथ सड़क पर पानी ही पानी बहने लगा। केवल यही नहीं बल्कि अब तो पुणे में कई जगहों पर लोगों के घरों में भी पानी भर गया है। सामने आने वाली खबरों के अनुसार आज मुंबई में रेड अलर्ट भी जारी है।

कर्नाटक में KWDT की होगी अंतिम हिस्सेदारी

महाराष्ट्र में हो रहे मंदिर विवाद पर बोलीं यशोमति ठाकुर- 'एक बहुत बड़े षड्यंत्र...'

'कम से कम बालासाहेब का 'हिंदुत्व' तो जारी रखो...' मंदिर खोलने को लेकर उद्धव पर बरसी भाजपा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -