हाईवे पर हुआ भयानक हादसा, एक साथ टकराई 47 गाड़ियां और फिर...
हाईवे पर हुआ भयानक हादसा, एक साथ टकराई 47 गाड़ियां और फिर...
Share:

पुणे: महाराष्ट्र से हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ पुणे-बेंगलुरु हाईवे (Pune-Bangalore Highway) पर रविवार रात एक दुर्घटना के पश्चात् लगभग 48 वाहन आपस में टकरा गए। ये दुर्घटना पुणे में नावले पुल पर हुई। दुर्घटना में लगभग 50 लोग घायल हैं। 

रविवार रात को पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीषण दुर्घटना हो गई। यहां एक अनियंत्रित कंटनेर ने गाड़ी को टक्कर (Pune Accident) मार दी। तत्पश्चात, लगभग 48 वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए। इस दुर्घटना में 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। दरअसल, नवाले ब्रिज (Navale Bridge) के पास ढलान से उतरते वक़्त कंटेनर ने अपना नियंत्रण खो दिया। तत्पश्चात, सामने से आ रही तेज गति गाड़ियों को टक्कर मार दी।

पुलिस में मामले की जानकारी देते हुए बताया, तेज गति कंटनेर सतारा से मुंबई की तरफ जा रहा था। ट्रक से हुई दुर्घटना के पश्चात सड़क पर तेल फैल गया। जिसके कारण दूसरी गाड़ियों को ब्रेक लगाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा तथा एक के बाद एक गाड़ियां एक दूसरे से टकराती चली गई। तत्पश्चात, हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना रात लगभग 9 बजे नावले ब्रिज इलाके में हुई। वही अचानक हुए इस हादसे से अफरातफरी का महोल छा गया।

'रामकथा की तो हत्या कर दूंगा..', केजरीवाल समर्थक की कुमार विश्वास को धमकी, भगवान को भी गालियां

बिहार: सड़क हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, PM-राष्ट्रपति और सीएम नितीश ने जताया दुःख

टेरर फंडिंग केस में अरेस्ट हुआ पंजाब यूनिवर्सिटी का छात्र, प्रदीप सिंह हत्याकांड से जुड़े तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -