ग्रीस में आर्थिक संकट को लेकर जनमत संग्रह आज
ग्रीस में आर्थिक संकट को लेकर जनमत संग्रह आज
Share:

एथेंस : आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे ग्रीस को लेकर दुनियाभर में सवाल किए जा रहे हैं। हर कोई हैरान है कि अब आखिर ग्रीस सरकार का क्या कदम होगा। इस दौरान ग्रीस में जनमत संग्रह के माध्यम से वहां की जनता विभिन्न स्थितियों पर स्पष्ट रूख अपनाएगी। सुबह से जनमत संग्रह के माध्यम से जनता अपना मत स्पष्ट करेगी। मिली जानकारी के अनुसार बहुमत यस पर वोटिंग करता है तो यूरोपीय यूनियन ग्रीस को बेलआउट पैकेज दे सकता है। यही नहीं इसके बाद देश पर जिस तरह का संकट आया उसके टलने का अंदेशा जताया जा रहा है।

कहा जा रहा है कि यदि ना की सोच ग्रीसवासियों ने अपनाई तो देश के लिए काफी मुश्किल हो सकती है। यही नहीं ग्रीस यूरोजोन से बाहर आ सकता है तो दूसरी ओर उसकी अधिक बर्बादी भी हो सकती है। मामले में कहा गया है कि ओपिनियन पोल के माध्यम से भी संकेत किए जा रहे हैं कि ग्रीस द्वारा यूरो जोन से बाहर नहीं निकलने की बात कही गई है। यही नहीं कहा गया है कि यदि कुछ भी अप्रत्याशित हुआ तो लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -