कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों के पक्ष में बोले राहुल गाँधी, PM मोदी को दी सलाह
कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों के पक्ष में बोले राहुल गाँधी, PM मोदी को दी सलाह
Share:

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब में अब तक कोहराम मचा हुआ है। जी दरअसल पंजाब के किसानों का गुस्सा अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। वह दिन पर दिन अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। आप जानते ही होंगे वह कृषि कानून के विरोध में लगातार प्रदर्शन करने में लगे हुए हैं। सभी इस समय कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीँ इस दौरान विपक्ष भी कृषि कानूनों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश में लगा हुआ है। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने हाल ही में कहा है कि, 'पंजाब के किसान प्रधानमंत्री को लेकर गुस्से में हैं। प्रधानमंत्री मोदी को किसानों के पास जाना चाहिए और उनकी बात सुननी चाहिए।' जी दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक खबर शेयर की है, जिसमें कहा गया है कि 'पंजाब में किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में प्रधानमंत्री और कारोबारी दिग्गजों का पुतला फूंका।' इसी खबर को अपने ट्वीट में लेते हुए राहुल गांधी ने लिखा है, "कल पंजाब में यह हुआ। यह दुखद है कि प्रधानमंत्री के प्रति पंजाब में इतना गुस्सा है। यह एक खतरनाक मिसाल है और देश के लिए अच्छा नहीं है। प्रधानमंत्री को उनके पास जाना चाहिए, उनकी बात सुननी चाहिए और उन्हें तुरंत राहत देनी चाहिए।"

वैसे हम आपको यह भी बता दें कि केंद्र के कृषि कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन के बीच पंजाब सरकार ने कानून के खिलाफ पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया था। वहीँ मुख्यमंत्री ने केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ तीन विधेयक भी पेश किए है और प्रस्ताव पेश करने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने तो यह तक कह दिया है कि, "मैं इस्तीफा देने से नहीं डरता। मुझे अपनी सरकार के बर्खास्त होने का डर नहीं है, लेकिन मैं किसानों को परेशान या बर्बाद नहीं होने दूंगा।”

Video: टेरेंस लेविस ने किया नोरा को प्रपोज, ये था एक्ट्रेस का रिएक्शन

बिहार चुनाव: सुशिल मोदी ने दिए चुनावी हिंसा के आंकड़े, तेजस्वी पर यूँ साधा निशाना

बहुत ही महंगा था नेहा कक्कड़ की मेहंदी सेरेमनी का लहंगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -