ट्रंप की रैली में विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने लिया धुएं का सहारा
ट्रंप की रैली में विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने लिया धुएं का सहारा
Share:

वॉशिंगटन। न्यू मैक्सिको में रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान आयोजन स्थल से बाहर ट्रंप के विरोध में प्रदर्शनकारी प्रदर्शन कर रहे थे। तभी वहां उपस्थित भीड़ उग्र हो गई और पुलिस और उग्रवादियों के बीच झडप हो गई।

इस दौरान अधिकारियों पर पथराव किया गया। इतना ही नहीं उन पर जलते हुए कपडे तक फेंके गए। न्यू मैक्सिको के अलबुकर्क में एक सम्मेलन केंद्र में ट्रंप की रैली थी और इस केंद्र के बाहर गैर-कानूनी रूप से एकत्रित हुई भीड ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया।

भीड़ ने आगजनी की और वहां लगे बैरियर्स तोड़ दिए और पुलिस अधिकारियों एवं उनके घोडों पर भी पथराव किया। इसके लिए पुलिस को भी धुएं का सहारा लेना पड़ा। पुलिस के लिए प्रदर्शनकारियों को निकालना मुश्किल हो रहा था। ये ट्रंप की नीतियों का विरोध कर रहे थे। इससे पहले भी कई बार ट्रंप की रैलियों में विरोध प्रदर्शन हुए है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -