स्किन से छुड़ाना है होली का रंग तो अपनाए यह सबसे आसान उपाय
स्किन से छुड़ाना है होली का रंग तो अपनाए यह सबसे आसान उपाय
Share:

होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार होता है। होली के दिन सभी एक-दूजे को रंग लगाते हैं और खुशियां मनाते हैं। ऐसे में इस दिन रंगों में केमिकल मिक्‍स होने से कई लोगों को एलर्जी का डर रहता है। सभी को अपनी त्वचा संबंधी समस्‍या के कारण रंग लगाने में झिझक होती है। वैसे आज हम इस झिझक को दूर करने आए हैं। जी दरअसल हम लाये हैं वो आसान उपाय जो आपको एलर्जी से बचाने में करेंगे मदद। आइए बताते हैं।

1. आप होली खेलने जाने से पहले त्‍वचा पर अच्‍छे से तेल या घी की मसाज कर लें। इससे आपकी त्‍वचा पर दुष्‍प्रभाव नहीं होगा।

2. आप होली के रंग को छुड़ाने के लिए बेसन और दही मिक्‍स करके लगा सकते हैं। इसके अलावा आप बेसन में तेल मिलाकर भी रगड़ सकते हैं। लाभ होगा।

3. आप चाहे तो ऐलोवेरा जेल को फेस पर लगा सकते हैं या इसकी ice cube भी बनाकर लगा सकते हैं। इसे लगाने के 10 मिनट बाद चेहरा धो लेंगे तो साफ़ हो जाएगा।

4. आप नीम का उपयोग कर सकते है। इसके लिए आपको इसका फेसपैक बनाना होगा जो आपकी त्‍वचा पर रंगों से होने वाली एलर्जी से आपको बचाएगा।

5. अगर आपके चेहरे पर अधिक कलर है तो उसे छुड़ाने के लिए आप कच्‍चा दूध, चंदन पावडर, बेसन और थोड़ी सी हल्‍दी मिलाकर पेस्‍ट बनाकर लगा सकते हैं।

6. आप होली खेलने के बाद कैलामाइन लोशन का उपयोग भी कर सकते हैं क्योंकि यह रंग छुड़ाने में सबसे असरदार माना जाता है।

7. आप अपने शरीर से रंग छुड़ाने के लिए आटा और जैतून का तेल मिक्‍स करके भी लगा सकते हैं।

500 वर्षों के बाद राम दरबार में मनेगी भव्य होली, रंगों में नहा उठेगी 'अयोध्या'

इस साल भी होली पर न पिचकारी चलेगी, न गुलाल उड़ेगा, राज्य सरकार ने लगाई रोक

MP में 'मेरी होली मेरे घर पर', आज क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में होगा फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -