स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 3000 रुपए में होता था लड़कियों का सौदा
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 3000 रुपए में होता था लड़कियों का सौदा
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने निर्माण विहार में एक स्पा में चल रहे जिमस्फरोशी के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त झिलमिल कॉलोनी निवासी राम सागर (24) और विश्वास नगर निवासी दीपक (20) के रूप में की गई है। पूर्वी दिल्ली और प्रीत विहार थाने के विशेष स्टाफ की टीम ने जब ख़ुफ़िया इनपुट के आधार पर स्पा पर छापा मारा तो इस सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ।

जैसे ही एक नकली ग्राहक ने स्पा के साथ सौदा तय किया, पुलिस ने वहां छापा मार दिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, स्पा का मैनेजर अजय सिंह फरार बताया जा रहा है। DCP ईस्ट अमृता गुगुलोथ ने शनिवार (25 मार्च) को कहा है कि, 'स्पा में कुल 9 लड़कियां मिलीं। स्पा का संचालन प्रवीण उर्फ टीटू चौधरी करता था। उसे पकड़ने की कोशिश जारी हैं।' उन्होंने आगे कहा कि इस बारे में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 24 मार्च को वी3एस मॉल में ट्रू ब्लिस स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाए जाने के बारे में एक ख़ुफ़िया इनपुट मिला था।

उन्होंने बताया है कि पुलिस टीम द्वारा एक नकली कस्टमर को स्पा में भेजा गया। डील फाइनल होने के बाद उससे 1,000 रुपये लिए गए। इसके बाद उसे 9 लड़कियां नज़र आई और उसे उनमें से एक को चुनने को कहा गया। नकली कस्टमर से सेक्स सर्विस के लिए 2,000 रुपये अतिरिक्त लिए गए। अधिकारी ने कहा कि इसी बीच नकली ग्राहक ने मिस्ड कॉल देकर पुलिस टीम को सूचित कर दिया, जिसके बाद टीम ने स्पा में छापा मारा और दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने आगे कहा कि जांच में पता चला कि यह स्पा बीते दो वर्षों से चलाया जा रहा था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसी स्पा के खिलाफ पहले भी जुलाई 2022 में केस दर्ज किया गया था।  

रोज़े पर हिन्दू दुकानदारों ने बना ली बिरयानी, तो पुलिस ने पीटा, जबरन खिलाई गीता की कसम

पार्क में शादीशुदा महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहा था आमिर, अचानक पहुंच गए बजरंग दल के सदस्य और...

अतीक अहमद के करीबी जर्रार अहमद का UP पुलिस ने किया एनकाउंटर, 25 हजार का था इनाम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -