आज मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने पेश होंगी शर्लिन चोपड़ा, भेजा गया है समन
आज मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने पेश होंगी शर्लिन चोपड़ा, भेजा गया है समन
Share:

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अडल्ट फ़िल्में बनाने और उन्हें स्ट्रीम करने के आरोप में जेल में हैं। वह 19 जुलाई से अब तक जेल में बंद हैं। जी दरअसल पुलिस रिमांड में रहने के बाद अब वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। अब तक राज कुंद्रा मामले में पुलिस को कई अहम सबूत मिले हैं। अब इसी मामले को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा से भी पूछताछ होने वाली है। जी दरअसल इस मामले में उनका नाम भी शामिल है। जी दरअसल शर्लिन ने राज कुंद्रा के ऊपर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। ऐसे में अब केस का ताजा अपडेट यह है कि मुंबई क्राइम ब्रांच एक बार फिर शर्लिन चोपड़ा से पूछताछ करने वाली है।

जी हाँ और इसके लिए एक्ट्रेस को पुलिस द्वारा समन भेजा जा चुका है। राज कुंद्रा मामले में शर्लिन चोपड़ा से पहले भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। अदाकारा ने यह दावा किया है कि उन्होंने इस केस में सबसे पहले पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया था। ऐसे में अब एक बार फिर से मुंबई क्राइम ब्रांच शर्लिन चोपड़ा से पूछताछ करने वाली है। आज ही अदाकारा को मुंबई क्राइम ब्रांच के पास आना होगा। वैसे शर्लिन चोपड़ा पहले से ही जानती थीं कि इस केस में उनसे पूछताछ जरूर होगी, इस वजह से उन्होंने गिरफ्तारी के डर से पहले ही अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट में लगाई थी, जिसको कोर्ट ने खारिज कर दिया।

आपको हम यह भी बता दें कि पूनम पांडे ने राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। इसी के कुछ समय बाद शर्लिन चोपड़ा ने भी आरोप लगाया था कि उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में लाने वाले राज कुंद्रा ही हैं। यह सब होने के बाद महाराष्ट्र साइबर सेल लगातार राज कुंद्रा पर नजर जमाने लगी और धीरे-धीरे सारे खुलासे हो गए।

गिरफ्तार हुए 'उल्लू कंपनी' के मालिक विभु अग्रवाल, लगा यौन शोषण का आरोप

ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज इनिशियल पब्लिक ऑफर लिस्टिंग आज की जाएगी पेश

भारत में अब तक हुआ 50 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -